📅 शनिवार, 28 नवंबर 2026 🕒 07:58:11 AM (IST)
न्यूज़

प्रदेश में मात्र 5 प्रतिशत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ही कर रहे हैं ABHA ID क्रिएशन एवं EHR लिंकेज का कार्य.

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 10:49 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
प्रदेश में मात्र 5 प्रतिशत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ही कर रहे हैं ABHA ID क्रिएशन एवं EHR लिंकेज का कार्य. - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ :  प्रदेश में आमजन को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा टेली-कंसल्टेशन सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ0प्र0 द्वारा आभा आईडी (ABHA ID) क्रिएशन एवं इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) लिंकेज के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर राज्य स्तर से कड़ा रुख अपनाया गया है। 

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रदेश में आभा आईडी का उपयोग करते हुए ई-संजीवनी के माध्यम से टेली-कंसल्टेशन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य लाभार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों को डिजिटल करना तथा उन्हें ईएचआर से लिंक करना है, जिससे उन्हें बेहतर, सुलभ एवं निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस संबंध में राज्य स्तर से पूर्व में वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

राज्य स्तर पर 01 से 20 नवंबरए 2026 तक की ई-संजीवनी रिपोर्ट की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया है कि प्रदेश के मात्र 5 प्रतिशत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) द्वारा ही । ABHA ID क्रिएशन एवं EHR लिंकेज का कार्य किया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अवरोध हो रहा है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डा0 पिंकी जोवल, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 द्वारा समस्त जनपदों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को । ABHA ID क्रिएशन एवं EHR लिंकेज के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश निर्गत किए जाए। साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आर.सी.एच.) द्वारा इस कार्य की नियमित एवं सघन समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों के अनुसार, आगामी एक माह में कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं करने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के टेली-कंसल्टेशन सेवाओं के लिए अनुमन्य Performance Based Incentive (PBI) में कटौती किए जाने के संबंध में राज्य स्तर से निर्णय लिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, जिन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा टेली-कंसल्टेशन सेवाओं के अंतर्गत शून्य ABHA ID क्रिएशन एवं EHR लिंकेज का कार्य किया जा रहा है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ0प्र0 का उद्देश्य डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना, स्वास्थ्य अभिलेखों का डिजिटलीकरण सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।