📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 11:12:14 PM (IST)
न्यूज़

जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 2026 का भव्य शुभारंभ, 1100 स्काउट्स एवं गाइड्स ने किया प्रतिभाग।

🕒 प्रकाशित: 24-11-2026, 08:54 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 2026 का भव्य शुभारंभ, 1100 स्काउट्स एवं गाइड्स ने किया प्रतिभाग। - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 24, 25 एवं 26 नवंबर 2026 को क्वींस इंटर कॉलेज लालबाग में, आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली का प्रथम दिवस उत्साह, उमंग एवं अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ।
         रैली में लखनऊ जनपद के लगभग 50 विद्यालयों की टीमों के लगभग 1100 स्काउट्स एवं गाइड्स ने प्रतिभाग किया।
          रैली का शुभारंभ लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के सहायक प्रादेशिक आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने स्काउटिंग एवं गाइडिंग को विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
News Image

सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात मार्च पास्ट की सलामी संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार, रैली के संयोजक एवं संरक्षक डा. आर.पी. मिश्रा जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र एवं अन्य मंचासीन लोगों को स्काउट्स एण्ड गाइड ने दिया। श्रीराम एकेडमी,एस एस जे डी और सेंट क्लेयर के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

News Image

प्रथम दिवस पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वांगीण विकास और कौशल परीक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—

1. वर्दी प्रतियोगिता
2. मार्च पास्ट
3. शारीरिक प्रदर्शन
4. गीत एवं वादन
5. कैम्प क्राफ्ट 
          
इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
News Image

    इस अवसर पर जनपद लखनऊ के संरक्षक डॉ. आर. पी. मिश्र, मुख्यायुक्त जे. पी. मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, जिला कमिश्नर गाइड संगीता अग्रवाल, जिला कमिश्नर स्काउट महेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव मीता श्रीवास्तव,डीओसी स्काउट एस. एस. मिश्र, डीओसी गाइड मधु पांडेय सहित विभिन्न पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं स्काउट-गाइड प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

           तीन दिवसीय इस रैली के आगामी दिवसों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से स्काउट्स एवं गाइड्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।