📅 शनिवार, 28 नवंबर 2026 🕒 07:58:08 AM (IST)
न्यूज़

संविधान दिवस पर पुलिस मुख्यालय में ‘Dignity First’ कार्यशाला का आयोजन, पीड़ितों एवं गवाहों के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा पर हुआ मंथन.

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 09:07 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
संविधान दिवस पर पुलिस मुख्यालय में ‘Dignity First’ कार्यशाला का आयोजन, पीड़ितों एवं गवाहों के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा पर हुआ मंथन. - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को जनोन्मुखी बनाने एवं नागरिकों के मानवाधिकार के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 26/11/2026 को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के Special Rapporteur उपेन्द्र सिंह बघेल (सेवानिवृत्त आई.पी.एस.) के सहयोग से, अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार राजकुमार के निकट पर्यवेक्षण में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित संकल्प सभागार में “Dignity First: Transforming Police Station Experiences for Victims and Witnesses” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
News Image

 कार्यशाला में उपेन्द्र सिंह बघेल द्वारा उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों में पीड़ितों, गवाहों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ पुलिस के व्यवहार तथा उनके अनुभवों के संबंध में किए गए अध्ययन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के संबंध में चर्चा की गई। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध द्वारा पुलिस की ओर से गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।


  उपेन्द्र सिंह बघेल (सेवानिवृत्त आई.पी.एस.), Special Rapporteur, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली वर्ष 1998 बैच के कर्नाटक कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी हैं। बघेल द्वारा वर्ष 2000 से 2024 तक अंगोला, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, रवांडा, तंजानिया, अफगानिस्तान तथा इराक में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मिशनों एवं संस्थाओं के साथ कार्य किया गया। बघेल सशस्त्र संघर्षों, मानवाधिकारों, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून, सुरक्षा क्षेत्र सुधार तथा संघर्ष समाधान के विभिन्न साधनों एवं जवाबदेही तंत्रों के विशेषज्ञ हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराधों, जिनमें मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन भी शामिल हैं, की जांच एवं अभियोजन के क्षेत्र में विशेष दक्षता प्राप्त है।
News Image

  उपेन्द्र सिंह बघेल द्वारा अपने अध्ययन के दौरान मार्च 2026 से अक्टूबर 2026 की अवधि में प्रदेश के 03 जनपदों—गाजियाबाद, चंदौली एवं अलीगढ़—के 03 पुलिस थानों का अध्ययन किया, जिसमें 30 लोगों के साक्षात्कार लिए गए। अध्ययन में विभिन्न पहलुओं का परीक्षण किया गया, जिसके प्रमुख निष्कर्ष निम्नवत हैं:


 पुलिस व्यवहार में गरिमा एवं सम्मान —
• साक्षात्कार में शामिल व्यक्तियों ने पुलिस थानों में अपने साथ किसी प्रत्यक्ष दुर्व्यवहार, अपमान, उत्पीड़न अथवा अमानवीय व्यवहार की शिकायत नहीं की।
• सामान्यतः पीड़ितों एवं गवाहों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार पाया गया।
• कुछ व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि पुलिस के पास जाने से पहले उन्हें भय था, लेकिन पुलिस से संपर्क के बाद उनकी धारणा बदल गई।

 सकारात्मक बदलाव के दो प्रमुख कारण —
• डिजिटल तकनीक का उपयोग: पुलिस थानों एवं नियमित पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीक के समावेश से पारदर्शिता, सुगमता एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है।
• पुलिसकर्मियों की कार्य-संस्कृति में बदलाव: शैक्षणिक पृष्ठभूमि, व्यावसायिक दृष्टिकोण, प्रशिक्षण, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता में सुधार हुआ है।
News Image

1. उत्तर प्रदेश पुलिस के थानों में पीड़ितों एवं गवाहों के साथ पुलिस द्वारा गरिमापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है तथा दुर्व्यवहार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, कुछ व्यवस्थागत एवं प्रक्रियागत कमियां सामने आई हैं, इनमें सुधारात्मक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

2. संवेदनशील पीड़ितों एवं गवाहों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को जांच से संबंधित यात्रा, भोजन तथा किसी भी अन्य आपातकालीन या अत्यंत आवश्यक सहायता के लिए सहयोग एवं उचित राशि प्रदान की जाए।
3. प्रत्येक थाने एवं जिला मुख्यालय पर Witness Protection Unit की स्थापना की जाए।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।