📅 शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 🕒 09:49:07 PM (IST)
बिजनेस

लखनऊ में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय 'उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026' का भव्य शुभारंभ

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 03:58 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
लखनऊ में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय 'उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026' का भव्य शुभारंभ - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
  • खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का महान विचार है : मंत्री राकेश सचान
  • खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 दिवसीय 'उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026' का किया भव्य उद्घाटन
  • "धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति" की थीम पर 06 दिसम्बर तक आयोजित महोत्सव में प्रदेश भर के उद्यमियों व शिल्पकारों द्वारा लगाए गए हैं 150 आकर्षक स्टॉल
  • विगत 05 वर्षों में ₹2,544.35 करोड़ के ऋण वितरण से 24,799 ग्रामोद्योग इकाइयां स्थापित, 2.79 लाख से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार
  • खादी वस्त्रों और गारमेंट्स पर मिल रही 30 प्रतिशत विशेष छूट; मंत्री ने प्रदेशवासियों से महोत्सव में आकर कम से कम एक खादी वस्त्र खरीदने की की अपील
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय 'उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026' का भव्य उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित यह महोत्सव 27 नवम्बर से 06 दिसम्बर 2026 तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग अनिल कुमार सागर तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शिशिर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
News Image

 "धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति" की थीम पर आधारित इस मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खादी एवं ग्रामोद्योग उद्यमियों और शिल्पकारों द्वारा कुल 150 आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। मंत्री राकेश सचान ने महोत्सव में लगे स्टालों का अवलोकन किया और बताया कि आज की खादी 100 प्रतिशत शुद्ध कॉटन की गारंटी के साथ आधुनिक और डिजाइनर परिधानों के रूप में युवाओं की पहली पसंद बन रही है।

News Image

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं है, बल्कि यह स्वाभिमान, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का एक महान विचार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई और आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए खादी को सबसे बड़ा माध्यम बनाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' तथा 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प से वर्ष 2014 के बाद खादी को नई ऊंचाइयां, एक नई पहचान और अभूतपूर्व ऊर्जा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए निरंतर देशवासियों को खादी अपनाने और बुनकरों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


                       मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा कर युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विगत 05 वर्षों में 'मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना' और 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' के तहत ₹2,544.35 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। इस वित्तीय सहायता से पूरे प्रदेश में 24,799 ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना हुई है, जिससे 2,79,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी 18 मंडलों में आयोजित 115 प्रदर्शनियों के 27,508 स्टालों के माध्यम से उद्यमियों ने ₹161.54 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री की है, जो खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को प्रमाणित करता है।

                        विवाह तथा अन्य मांगलिक आयोजनों में भी खादी के वस्त्रों का उपयोग करके पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न शहरों में नए खादी बिक्री केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं तथा गांधी जयंती (02 अक्टूबर) से खादी वस्त्रों और गारमेंट्स की खरीद पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है, ताकि आमजन आसानी से स्वदेशी अपना सकें।

                                खादी को जन-जन तक पहुंचाने, ग्रामोद्योग उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय कारीगरों को उचित बाजार उपलब्ध कराने, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने राजधानी लखनऊ के नागरिकों से विशेष अपील की कि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए इस महोत्सव में अवश्य आएं और कम से कम एक खादी वस्त्र की खरीदारी कर बुनकरों व कारीगरों का उत्साहवर्धन करें।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।