• 233 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
• बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹50,43,952/- (लगभग 50 लाख 50 हजार रुपये)।
• विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन लखनऊ सहित अन्य जनपदों एवं अन्य प्रान्तों से बरामद।
• साइबर सेल, सर्विलांस सेल एवं पश्चिमी जोन के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम के संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता।
लखनऊ : पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ तरुण गाबा के निर्देशानुसार आमजन के गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं जनशिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संबंधित पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) धनंजय कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा सहायक साइबर नोडल अधिकारी गौरव उपाध्याय (सहायक पुलिस आयुक्त, कैसरबाग) के नेतृत्व में पश्चिमी जोन की साइबर सेल, सर्विलांस सेल एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सक्रिय किया गया।
CEIR पोर्टल एवं तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से मिली सफलता-संयुक्त पुलिस टीम के अथक प्रयासों से 233 मोबाइल फोन बरामद किये गए।

अभियान के क्रम में पश्चिमी जोन की साइबर सेल, सर्विलांस सेल एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास किए गए। टीमों के आपसी समन्वय, तकनीकी दक्षता एवं अथक परिश्रम के फलस्वरूप विभिन्न कंपनियों के कुल 233 गुमशुदा मोबाइल फोन लखनऊ के अतिरिक्त अन्य जनपदों एवं अन्य प्रान्तों से बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत ₹50,43,952/- (लगभग 50 लाख 50 हजार रुपये) है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) महोदय द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल फोन की बरामदगी का विवरण —
1 SAMSUNG 20
2 VIVO 39
3 OPPO 40
4 REAL ME 35
5 ONE PLUS 29
6 REDMI 55
7 OTHER 15

सम्बंधित थाना से प्राप्त फ़ोन की संख्या और कीमत...

पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें