📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:59 AM (IST)
न्यूज़

21 नवम्बर को प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 09:51 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
21 नवम्बर को प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूतिखण्ड, में कौशल भारत, कुशल भारत के अन्तर्गत 05वां कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया जाना संभावित है।  शनिवार को समय दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक (आवश्यकतानुसार) छोटे वाहनों/बसों/बड़े वाहनो/कामर्शियल वाहनों का डायवर्जन रहेगा....

इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान के आस पास यातायात डायवर्जन एवं प्रबंध
1-डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात गोमतीनगर नया ओवरब्रिज पर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पिकप तिराहा होते हुये पॉलिटेक्निक चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2-लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (उ0प्र0 निर्माण निगम कार्यालय) तिराहा से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नही जा सकेगा। लोहिया अस्पताल जाने वाले व्यक्तियो के वाहन पिकप ढाल से उतरकर लोहिया अस्पताल से पहले तिराहा से बांये मुड़कर लोहिया अस्पताल गेट नं0-1 से प्रवेश करेंगे।
3-पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहा से सामान्य यातायात पिकप पुल ढाल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पॉलिटेक्निक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
4-कठौता चौराहा से विजयीपुर अण्डरपास, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कठौता झील चौराहा से चिनहट तिराहा या हनीमैन चौराहा, हुसडिया चौराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा। 
5-विजयीपुर अण्डरपास से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा/हुसड़िया होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
6-बैंक आफ इण्डिया तिराहा से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुलिस इन्क्लेव या गोमतीनगर रेलवे स्टेशन होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
7-समिट बिल्डिंग तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अण्डरपास के मध्य सर्विस रोड पर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा, यह वाहन पुलिस इन्क्लेव तिराहा होकर गंतब्य का जा सकेगे।
8-न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान चैराहा के मध्य सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुषमा हास्पिटल, पॉलिटेक्निक चौराहा/कमता तिराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
9-मेघा मोटर्स की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात मधुरिमा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
10-हयात होटल तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात मेघा मोटर्स तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
कमता तिराहा के आस पास यातायात डायवर्जन एवं प्रबन्ध-
11-कमता शहीद पथ तिराहा से विराज टावर से विजयीपुर अण्डरपास तक सर्विस रोड पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पालिटेक्निक चौराहा/चिनहट तिराहा, कठौता होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
12-कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पालिटेक्निक चौराहा अथवा चिनहट तिराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।

पालिटेक्निक चौराहा के आस पास यातायात डायवर्जन एवं प्रबन्ध -
13-पालिटेक्निक चौराहा से हजरतगंज की ओर वाया लोहिया पथ आने वाला सामान्य यातायात बाया भूतनाथ/बादशाह नगर निशातगंज होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें। इसी प्रकार समता मूलक चौराहा से वाया पेपर मिल कालोनी/गोमती बैराज पुल एवं 1090 चैराहे से बाया बालू अड्डा तिराहा बटलर रोड होकर अपने गंतब्य को जा सकेगें।
14-अयोध्या/बाराबंकी मार्ग की तरफ से इन्दिरा नहर पुल अयोध्या मार्ग से कमता तिराहा की तरफ सामान्य यातायात/बसे/कामर्शियल/बड़े वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात इन्दिरा नहर पुल चैराहा से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।

शहीद पथ के आस पास यातायात डायवर्जन एवं प्रबन्ध -
15-अय्यपा अण्डरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हुसाड़िया अण्डरपास, हनीमैन चौराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
16-हुसाड़िया (जीवनप्लाजा) अण्डरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
17-मलेशेमऊ अण्डरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डीपीएस कट, पिपराघाट तिराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
18-सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहा/रैम्प से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ग्वारी चैराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा अथवा हुसाड़िया चौराहा होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।
19-नीलमथा अण्डरपास/जीडी गोइनका/लूलू माल/मेदान्ता अण्डरपास/अंसल की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अवध शिल्प ग्राम के सामने से होते हुये रेलवे ओवरब्रिज वृन्दावन योजना, पासी चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
20-सेक्टर-8 अण्डरपास की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-10 पुलिस चैकी चौराहा, सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
21-पुलिस मुख्यालय तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात इकाना छोटा अण्डरपास, प्लासियो अण्डरपास होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
22-बिजनौर थाना चौराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह यातायात बिजनौर किसापथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
23-तेलीबाग चौराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह यातायात बाराबिरवा चौराहा अथवा कैण्ट होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
24-कानपुर/उन्नाव मार्ग की तरफ से आने वाली बसे/कामर्शियल वाहन/बड़े वाहन शहीद पथ की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन दरोगाखेड़ा किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 
25-अमौसी वीआईपी मोड़ से लक्ष्मण चौक चौराहा से न्यू गड़ौरा ओवरब्रिज होकर शहीद पथ की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा अथवा नादरगंज तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
26-शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाराबिरवा चैराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसानपथ से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
27-स्कूटर इण्डिया चौराहा से शहीद पथ की तरफ कामर्शियल/बड़े वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन दरोगाखेड़ा किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
28-नादरगंज तिराहा से शहीद पथ की तरफ कामर्शियल/बड़े वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन दरोगाखेड़ा किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
29-जगुआर कट से शहीद पथ की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन पुरानी चुंगी /पिकेडली/बाराबिरवा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
30-आरटीओ मोड़ से शहीदपथ की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुरानी चुंगी /पिकेडली/बाराबिरवा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

अहिमामऊ के आस पास यातायात डायवर्जन एवं प्रबन्ध -
31-सुल्तानपुर मार्ग/पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मार्ग की तरफ से कबीरपुर किसानपथ अण्डरपास (जलसा रिसार्ट) से अहिमामऊ अण्डरपास चैराहा की तरफ सामान्य यातायात/बसे/बड़े वाहन/कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात जलसा रिसार्ट के सामने से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
32-खुर्दही बाजार की तरफ से अहिमामऊ चौराहा होते हुये शहीद पथ पर सामान्य यातायात/बसे/कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अमूल पराग डेरी कट से बांये अंसल होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
33-एचसीएल तिराहा की तरफ से अहिमामऊ होते हुये शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सीएमएस कट सुल्तानपुर रोड से बांये पाकेट नं0-6, अंसल होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
34-रायबरेली मार्ग की तरफ से हरीकंशगढ़ी किसानपथ अण्डरपास से पीजीआई तिराहा, उतरेठिया अण्डरपास चैराहा की तरफ सामान्य यातायात/बसे/कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हरीकंशगढ़ी किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगी।
35-पासी किला चौराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह पावर हाउस चौराहा अथा सरपोर्टगंज तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
*नोट- सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।