📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:32 AM (IST)
अपराध

सुरक्षा गार्डों का अपहरण कर बंधक बनाने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक गिरफ्तार

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 10:47 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
सुरक्षा गार्डों का अपहरण कर बंधक बनाने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक गिरफ्तार - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ :  क्राइम टीम लखनऊ, सर्विलांस सेल टीम, मध्य जोन व थाना महानगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सुरक्षा गार्डों का अपहरण कर बंधक बनाने वाले सिक्योरिटी एजेंसी संचालक सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।
सिक्योरिटी एजेंसी संचालक एवं उसके सहयोगियों द्वारा सुपरवाइजर से विवाद के चलते तीन सुरक्षा गार्डों को जबरन कार में बैठाकर किया गया था अपहरण।
 अपहृत सुरक्षा गार्डों की सकुशल बरामदगी।
घटना में प्रयुक्त निसान मैग्नाइट कार संख्या UP-40-AS-2918 बरामद।
 अभियुक्तों के कब्जे से 04 मोबाइल फोन, 02 पर्स, 03 कलाई घड़ी एवं अन्य सामान बरामद।
सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किए जाने हेतु संबंधित प्राधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

 पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय)  अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (अपराध/ अतिरिक्त प्रभार मध्य) अनिल यादव के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) जितेन्द्र कुमार दूबे के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त महानगर अंकित कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा गार्डो का अपरहरण कर बंधक बनाने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

 21.11.2026 को वादी अमर सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी 105, गीता कुंज, सेक्टर-सी, महानगर, लखनऊ द्वारा थाना महानगर पर लिखित तहरीर दी गई कि गीता कुंज सोसाइटी, प्लॉट संख्या सी-817/818, महानगर में गार्ड की ड्यूटी कर रहे आशीष सिंह को सफेद रंग की कार से आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करते हुए जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना महानगर पर मु0अ0सं0 210/2026 धारा 140(1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया।
घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए गए। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से प्रकाश में आया कि एक सफेद रंग की कार से आए तीन व्यक्तियों द्वारा ड्यूटी पर मौजूद गार्ड आशीष सिंह को धमकाते हुए मारपीट की गई तथा जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले जाया गया।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रामराम बैंक चौराहे के पास एक संदिग्ध कार संख्या UP-40-AS-2918 को घेरकर उसमें मौजूद 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः राहुल कुमार वर्मा, विश्वनाथ सिंह, दीपक वर्मा एवं देशराज बताया। 
पूछताछ के दौरान राहुल कुमार वर्मा ने स्वयं को नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का संचालक बताया तथा तथा दीपक वर्मा उपरोक्त मेरे मामा का लड़का है विश्वनाथ सिंह व देशराज उपरोक्त मेरी कम्पनी के सुपरवाइजर है। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें साथ लेकर जानकीपुरम स्थित लक्ष्मण मंडपम, आईकॉन अस्पताल के निकट प्रथम तल के एक कमरे में पहुंचकर ताला खुलवाया गया, जहां से अपहृत गार्ड आशीष सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह नि0 532ख/227 मेहंदी टोला अलीगंज थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ उम्र करीब 29 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त पूछताछ एवं जांच में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्तों द्वारा दो अन्य सुरक्षा गार्डों सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं भूपेन्द्र शुक्ला को भी अलग-अलग स्थानों से जबरन कार में बैठाकर ले जाकर उसी कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस टीम द्वारा दोनों गार्डों को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा तीनों अपहृत सुरक्षा गार्डों को सकुशल बरामद करते हुए घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों को दिनांक 21.11.2026 को प्रातः 08:22 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 04 अदद एंड्रवईड मोबाइल 02 अदद पर्स व 03 अदद कलाई खड़ी ,02 अदद सफेद धातु अँगूठी , 01 अदद सफेद रंग का कड़ा, 01 अदद सफेद धातु की राखी व घटना में प्रयुक्त निसान मैग्नाइट कार संख्या UP-40-AS-2918 बरामद। अभियुक्त राहुल कुमार वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा उपरोक्त की कम्पनी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किये जाने हेतु अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। प्रकरण में साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 115(2)/127(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त राहुल कुमार वर्मा ने बताया कि वह नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता है तथा अन्य अभियुक्त उसकी एजेंसी में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करते हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि गार्ड तेज बहादुर एवं सुपरवाइजर प्रवीण कुमार पूर्व में उनकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत थे। दिनांक 20.11.2026 को बकाया धनराशि के लेन-देन को लेकर तेज बहादुर एवं प्रवीण कुमार का राहुल कुमार वर्मा के कार्यालय एवं घर पर विवाद हुआ था। उक्त विवाद के बाद प्रवीण कुमार ने दूसरी सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। इसी विवाद के चलते अभियुक्तगण द्वारा प्रवीण कुमार एवं तेज बहादुर की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में अभियुक्तगण गीता कुंज कॉलोनी, विज्ञानपुरी पहुंचे, जहां पूर्व में उनकी एजेंसी में ड्यूटी कर चुके गार्ड आशीष सिंह मिल गए। तेज बहादुर एवं प्रवीण कुमार के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से अभियुक्तों द्वारा आशीष सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर अगवा कर लिया गया।
इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा समृद्धि अपार्टमेंट, रामराम बैंक चौराहे से गार्ड सुरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा शादाब इलेक्ट्रॉनिक्स, ताड़ीखाना रोड से गार्ड भूपेन्द्र शुक्ला को भी जबरन कार में बैठा लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा तीनों गार्डों को जानकीपुरम स्थित लक्ष्मण मंडपम के प्रथम तल पर एक कमरे में बंद कर दिया गया तथा प्रवीण कुमार एवं तेज बहादुर के संबंध में जानकारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अभियुक्तगण द्वारा तीनों गार्डों को तब तक बंधक बनाकर रखने की योजना बनाई गई थी, जब तक उन्हें प्रवीण कुमार एवं तेज बहादुर के संबंध में जानकारी प्राप्त न हो जाए।

गिरफ्तार 4 अभियुक्तों का विवरण
1. राहुल कुमार वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी प्रथम तल, गुप्ता कॉम्प्लेक्स, चिनहट, लखनऊ। स्थायी पता ग्राम धौकलपुरवा, पोस्ट मुस्तफाबाद, तहसील कैसरगंज, थाना जरवल रोड, जनपद बहराइच।
2. विश्वनाथ सिंह पुत्र सियाराम यादव, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी ग्राम साहिनपुर खिरिया, पोस्ट व थाना महमूदाबाद, सीतापुर।
3. दीपक वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, हाल पता इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड, लखनऊ। स्थायी पता ग्राम पवही, पोस्ट बढ़ौली, तहसील कैसरगंज, जनपद बहराइच।
4. देशराज पुत्र बचान प्रसाद, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम मूसेपुर, पोस्ट बडलिया, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।