थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस द्बारा कैब ड्राइवर से मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सुशान्त गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कैब चालक के साथ मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

19.11.2026 की रात्रि में थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत अहमामऊ से चारबाग की ओर जा रहे कैब चालक की गाड़ी के आगे चल रही टाटा टियागो कार से टच हो जाने पर टाटा टियागो कार सवार व्यक्तियों द्वारा कैब चालक शिवा को उसकी गाड़ी से नीचे उतारकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई जिसके संबंध मे वादी मनोज तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी निवासी ग्राम तुरसमपुर पालपुर, थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या द्बारा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर लिखित तहरीर दी गई। आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर मु0अ0सं0 776/2026 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार 3 अभियुक्त
1. समीर सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी -ग्राम धावाँ देवा रोड पोस्ट थाना चिनहट लखनऊ ।
2. सत्यम सिंह पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी -ग्राम धावाँ देवा रोड पोस्ट थाना चिनहट लखनऊ ।
3. अजय रावत पुत्र शत्रुघन लाल उम्र 22 वर्ष निवासी अन्दका थाना अहमदपुर बाराबंकी ।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें