📅 शनिवार, 28 नवंबर 2026 🕒 07:58:03 AM (IST)
न्यूज़

भानवी सिंह द्वारा प्रस्तुत 45 हथियारों के फोटो की उच्चस्तरीय जाँच की माँग

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 10:47 AM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
भानवी सिंह द्वारा प्रस्तुत 45 हथियारों के फोटो की उच्चस्तरीय जाँच की माँग - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) एवं पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर भानवी कुमारी सिंह द्वारा अपने पति एवं कुंडा विधायक राजा भैया के कब्जे में बड़ी संख्या में हथियार होने के लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच की माँग की है। पत्र की प्रति केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गई है।

 भानवी कुमारी सिंह द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गई शिकायतों तथा उनसे संबंधित फोटोग्राफ प्राप्त हुए हैं। इन फोटोग्राफ के स्वतंत्र प्रारंभिक आकलन में लगभग 45 हथियार दिखाई देते हैं। इनमें AR-15 पैटर्न राइफलें एवं कार्बाइन, बुलपप-कॉन्फ़िगरेशन राइफलें, टैक्टिकल शैली की राइफलें, बोल्ट-एक्शन एवं स्पोर्टिंग राइफलें, शॉटगन तथा Nighthawk, Glock और Beretta प्रकार की पिस्तौल शामिल हैं।

 कुछ हथियारों की तकनीकी विशिष्टताओं, विशेषकर फायरिंग मैकेनिज्म, कैलिबर एवं कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर उनके प्रतिबंधित अथवा नियंत्रित श्रेणी में आने की संभावना का तकनीकी परीक्षण आवश्यक है।

अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकरण में अब तक समुचित संज्ञान नहीं लिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं तकनीकी जाँच तथा नियमानुसार कार्रवाई की माँग की है।
News Image
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।