📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 07:40:10 PM (IST)
न्यूज़

लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ

🕒 प्रकाशित: 25-11-2026, 01:37 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के निकट ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ  दर्शन सिंह, मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी, लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट द्वारा किया गया।

इस बुकस्टोर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, विचारों एवं सुशासन पर आधारित विभिन्न प्रतिष्ठित लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों का विशेष संग्रह उपलब्ध होगा।
News Image

इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों एवं आगंतुकों को समकालीन भारत के नेतृत्व, विकास यात्रा और परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी साहित्यिक कृतियों एवं विचारों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है।


‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ अब यात्रियों के लिए खुला है। यात्री टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में गेट-02 के पास इस बुकस्टोर का लाभ उठा सकते हैं।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।