📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 07:53:55 PM (IST)
न्यूज़

एशियन पैरा गेम्स की स्वर्णिम विजेता सिमरन का 27 नवंबर को पंचायती राज विभाग, लखनऊ में होगा सम्मान

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 04:21 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
एशियन पैरा गेम्स की स्वर्णिम विजेता सिमरन का 27 नवंबर को पंचायती राज विभाग, लखनऊ में होगा सम्मान - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली गाजियाबाद की पैरा एथलीट एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित  सिमरन का 27 नवंबर को पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। एशियन पैरा गेम्स-2026 में  सिमरन ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया।  सिमरन उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट पैरा एथलीट भी हैं, जिन्होंने प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ खेल जगत में अपनी असाधारण उपलब्धियों से प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रमुख सचिव पंचायती राज रविन्द्र एवं निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान द्वारा सिमरन का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में सिमरन के परिवार के अन्य सदस्य शामिल होंगे। 

कार्यक्रम के दौरान सिमरन को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही संविधान दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ भी ली जाएगी। समारोह में पंचायती राज विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष गैलरी भी तैयार की जाएगी, जिसमें बैनर, होर्डिंग एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से विभागीय योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी।
News Image

यह आयोजन खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान, प्रोत्साहन एवं नई पीढ़ी को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। प्रशासनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि का यह संगम विभागीय कर्मियों के साथ-साथ युवाओं को भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगा।


Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।