प्रो.अशोक कुमार बनाम मंत्री अशोक चौधरी को उन्होंने अनोखा रहस्य बताया। कहा कि वर्ष 2006 में राज्यसभा सदस्य रहते हुए मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन के साथ भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति बनी थी। उन्हें राज्यसभा सदस्य रहते हुए फिल्म सिटी के पद पर नियुक्त किया गया था, जो के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के पद पर नियुक्ति माना गया और कानून का उल्लंघन का दोषी पाया गया और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। तब सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया था, प्रो.मनोज झा ने उसको नजीर बताया। कहा कि वह निर्णय भी बताता है कि अशोक चौधरी को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में राजभवन ने पहले ही बिहार के महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है। बिहार विधान परिषद में राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने भी उनकी डिग्री और नियुक्ति को लेकर प्रश्न उठा चुके हैं। बहरहाल प्रो.मनोज झा का कहना है कि नियमानुसार महाधिवक्ता अगर दो दिन के अंदर अपना मंतव्य नहीं देते, तो इस अपराध में अशोक चौधरी के साथ सम्राट चौधरी को भी सम्मिलित माना जाएगा। क्योंकि, वे बिहार सरकार के मुखिया हैं।
दरअसल, बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी पर एक साथ तीन पद और ’लाभ के पद’ का आरोप है। मामले की शुरुआत फरवरी में हुई। इस वर्ष 17 फरवरी को उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधीन राजधानी पटना के ए.एन. कालेज में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यभार संभाला था। वह पूर्व से बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन वे छुट्टी पर चले गए। नियमानुसार, प्रोबेशन अवधि के दौरान ली गई छुट्टी और अवैतनिक अवकाश की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सवाल उठे। 19 अगस्त को विश्वविद्यालय सिंडिकेट के समक्ष यह मामला आया और प्रस्ताव मार्गदर्शन के लिए कुलाधिपति कार्यालय भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ही कुलाधिपति भी होते हैं। अब राजभवन ने एक साथ मंत्री, विधान पार्षद और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पदों पर बने रहने को लेकर आपत्ति जताई है। इस मामले में महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है। इस प्रकरण के कारण उनकी विधान परिषद सदस्यता और पद पर संकट की स्थिति बनी हुई है।
इस वर्ष अगस्त में ही देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार रह चुके जन सुराज पार्टी यानी जसुपा के संस्थापक से पहली बार बांकीपुर के विधायक बने प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उसके बाद राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मची थी। अशोक चौधरी ने उन आरोपों को खारिज करते हुए 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज कराने का रुख अपनाया था। हालांकि, बाद में वे पीछे हट गए। सितंबर महीने में समस्तीपुर और जमुई में सामने आई युवती से छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं पर दिए गए उनके बयानों को लेकर विपक्ष और मीडिया में तीखी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है और अमेरिका-जापान जैसे देशों में भी इस तरह की घटनाएं होती हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सरकार कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस बयान पर काफी हाय-तौबा मची थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव व प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित रहे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें