📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 12:04:16 AM (IST)
बिजनेस

ट्रम्प को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग : पहली बार विदेशी नेता के स्वागत में प्रोटोकॉल तोड़ा

🕒 प्रकाशित: 18-11-2026, 04:29 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
ट्रम्प को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग : पहली बार विदेशी नेता के स्वागत में प्रोटोकॉल तोड़ा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

जिनपिंग पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने एयरपोर्ट गए। आमतौर पर इस तरह के स्वागत की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं।

ट्रम्प चीन में APEC समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी जिनपिंग के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक भी होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रेयर अर्थ की सप्लाई जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

इसके अलावा, ट्रम्प की कल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी होनी है। इसमें ईरान जंग, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

चीन, अमेरिका और रूस के तीनों नेताओं की बैठक गुरुवार को शेनझेन के किलिन विला हो सकती है है। BBC के मुताबिक, बैठक से पहले यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह सरकारी परिसर 1997 में बना था। यहां पहले भी चीन के नेता और कई बड़े विदेशी मेहमान ठहर चुके हैं।

बीजिंग ने इस बैठक के लिए किसी बड़े सरकारी सम्मेलन स्थल के बजाय एक निजी जगह चुनी है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाओयू युआन के मुताबिक, किलिन विला में सुरक्षा करना आसान है। यह एयरपोर्ट के पास भी है, इसलिए ट्रम्प बैठक के तुरंत बाद वहां से रवाना हो सकते हैं।

31 मिनट पहले


APEC समिट में ट्रम्प-पुतिन की कई बार मुलाकात होगी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प APEC समिट के दौरान कई बार मुलाकात कर सकते हैं।

रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के सीनियर अधिकारी यूरी उशाकोव ने कहा कि दोनों नेता आज रात होने वाले डिनर में मिल सकते हैं। इसके अलावा, कल भी उनकी मुलाकात तय है।

उशाकोव ने यह भी संकेत दिया कि दोनों नेता बड़े प्रतिनिधिमंडल के बिना, समिट से अलग भी बातचीत कर सकते हैं।

46 मिनट पहले

आज ट्रम्प से मिलेंगे कनाडाई राष्ट्रपति, व्यापार विवाद पर बात करेंगे

उनके मुताबिक, इस जगह पर बैठक करने से इसका औपचारिक महत्व कम रहेगा। करीब एक घंटे की इस बातचीत को कामकाजी बैठक की तरह रखा जा सकेगा। अगर इसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता है, तो नेताओं पर इसका राजनीतिक दबाव भी कम होगा।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पत्रकारों को बताया कि वे आज शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापार विवाद पर चर्चा होगी।

दरअसल, ट्रम्प प्रशासन की ओर से कनाडा के उत्पादों पर लगाए गए भारी टैरिफ से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में तनाव आया है। कार्नी सरकार लगातार इन शुल्कों को कम कराने और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

चीन के शेनझेन शहर में ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग की मीटिंग होनी है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है जब टॉप-3 देशों के नेता एकसाथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।

1970 के दशक तक शेनझेन मछुआरों का एक गांव था। 1979 में इसे शहर बनाया गया था। अगस्त 1980 में चीन का पहला स्पेशल इकोनॉमिक जोन घोषित हुआ। इसके बाद यहां उद्योग और कारोबार बढ़ा।

आज यह ऊंची इमारतों और बड़ी कंपनियों वाला आधुनिक शहर बन चुका है। इसका विकास इतना तेजी से हुआ कि यह अपने पड़ोसी हांगकांग से भी बड़ा शहर बन गया है।

दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता अगस्त में ठप हो गई थी। हालांकि, हाल के दिनों में बातचीत फिर शुरू हुई है।

अमेरिका कनाडा का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से काफी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में अमेरिकी टैरिफ का असर कनाडा के उद्योगों और कारोबार पर पड़ रहा है।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।