मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, पटना में 11 जुलाई को करेंगे ’छात्र सम्मेलन’

On: June 15, 2026 4:15 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारतीय लोकसभा में नेता विरोधी दल व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देशभर में छात्र-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर ’छात्र सम्मेलन’ आयोजित करने जा रहे हैं। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, इस वर्ष 11 जुलाई को राजधानी पटना में राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे। यह छात्र सम्मेलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और युवाओं के रोजगार संबंधी मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। इस सम्मेलन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं और मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से नीट सहित अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह अभियान कई शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोचिंग नगरी कोटा से होगी। जबकि, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना व 14 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ’छात्र सम्मेलन’ प्रस्तावित है। बिहार में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर बिहार कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र, युवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस इसे शिक्षा और रोजगार के सवालों पर छात्र-युवाओं की आवाज को मजबूत करने की पहल के रूप में पेश कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment