राष्ट्रीय नितिन : इस त्योहारी सीजन में अगर आप नया प्रीमियम आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) ने दिवाली के खास अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए ‘आईफोन अपग्रेड प्रोग्राम’ के तहत आईफोन 17 सीरीज पर जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा की है।
इस विशेष ऑफर के जरिए यूजर Apple के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro को लगभग 55,000 रुपए की प्रभावी कीमत पर अपने घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर भी कई आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
ऐसे मिल रही ₹68,000 की भारी बचत
रिलायंस डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर्स पर iPhone 17 Pro (256GB वेरिएंट) की लिस्टेड कीमत ₹1,22,990 है। कंपनी इस पर कई तरह के ऑफर्स को मिलाकर भारी छूट दे रही है:
एक्सचेंज बोनस: पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹10,000 का अतिरिक्त बोनस।
बैंक डिस्काउंट: चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट।
पुराना फोन एक्सचेंज: यदि आप अपने पुराने iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू लगभग ₹55,000 तक आंकी जा रही है।
इन सभी डिस्काउंट, बोनस और एक्सचेंज वैल्यू को मिलाने के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत घटकर ₹54,990 रह जाती है।
12 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा
एक साथ पूरी राशि न चुका पाने वाले ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल 12 महीने की No-Cost EMI का विकल्प भी दे रहा है। इसके तहत ग्राहक मात्र ₹4,833 प्रति महीने की शुरुआती किस्त पर यह फोन खरीद सकते हैं।
कब तक रहेगा यह धमाकेदार ऑफर?
यह ऑफर देश भर में स्थित Reliance Digital के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
ध्यान दें: यह ऑफर 10 नवंबर 2026 तक या स्टॉक रहने तक ही वैध है। पुराने फोन की सटीक एक्सचेंज वैल्यू उसकी वर्किंग कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। इसके अलावा बैंक कार्ड से जुड़ा डिस्काउंट नियम व शर्तों के अधीन लागू होगा।











