नेशनल नितिन : त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पूर्वांचल व पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे प्रशासन ने लुधियाना से बिहार और कोलकाता के प्रमुख शहरों के लिए 4 जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा, आम यात्रियों की सुविधा के लिए सरहिंद से सहरसा (वापसी अंबाला कैंट तक) 1 जोड़ी अनारक्षित (जनरल) स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इससे छठ पूजा और दिवाली के मौके पर घर जाने वाले लाखों प्रवासियों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी।
लुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल (04656/04655)
रवाना होने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04656 लुधियाना से 6, 9 और 11 नवंबर को शाम 5:35 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04655 सहरसा से 8, 11 और 13 नवंबर को तड़के 3:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
मुख्य ठहराव: ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी।
लुधियाना-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (04662/04661)
रवाना होने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04662 लुधियाना से 7, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04661 दरभंगा से 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
मुख्य ठहराव: ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर।
लुधियाना-गया स्पेशल (04664/04663) का एक फेरा
रवाना होने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04664 लुधियाना से 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04663 गया से 13 नवंबर को सुबह 11:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
मुख्य ठहराव: ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन।
लुधियाना-कोलकाता स्पेशल (04666/04665)
रवाना होने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04666 लुधियाना से 6 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04665 कोलकाता से 7 नवंबर को रात 11:50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
मुख्य ठहराव: ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बछवाड़ा, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी।
सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04528/04527)
जनरल डिब्बों वाली यह ट्रेन बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी:
रवाना होने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04528 सरहिंद से 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी शेड्यूल: ट्रेन नंबर 04527 सहरसा से 6, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10:00 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
मुख्य ठहराव: राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर।
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर होगी नियमित घोषणाएं
फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. संजीव कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क, अतिरिक्त टिकट काउंटर और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। स्पेशल ट्रेनों के समय और प्लेटफार्म की जानकारी स्टेशन के नोटिस बोर्डों तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) के जरिए लगातार प्रसारित की जाएगी।







