जालंधर बायपास चौक पर फिर बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

On: October 30, 2026 11:45 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन) : लुधियाना के जालंधर बायपास चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ एक बार फिर बेअदबी का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिलने के बाद दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जालंधर बायपास चौक पर जाम लगा दिया और सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस संबंध में एडवोकेट नरेंद्र ने बताया कि जालंधर बायपास चौक पर पहले भी दो बार डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक उन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार इस तरह की घटना सामने आने से समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी मिलते ही दलित समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने चौक पर जाम लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। प्रदर्शन के कारण जालंधर बायपास चौक पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। हालांकि, उसकी भूमिका को लेकर अभी जांच की जा रही है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment