मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार पुलिस एसआई परीक्षा रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज परिसर से विरोध प्रदर्शन करते जे.पी. गोलंबर तक पहुंचे अभ्यर्थी

On: June 15, 2026 4:10 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा यानी एसआई का प्रश्न पत्र कथित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने सोमवार यानी 15 जून को राजधानी पटना में आक्रोश मार्च निकाला। जहां बड़ी तादाद में एसआई अभ्यर्थी हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले। जेपी गोलंबर तक पहुंचकर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस मुस्तैद थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। लेकिन, बिहार पुलिस की मुस्तैदी से वे इसमें सफल नहीं हो सके। पटना कॉलेज परिसर से निकले छात्रों का आरोप था कि इस वर्ष 27 मई को 1,799 पदों के लिए हुयी एसआई मुख्य परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।

छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि पेपर रद्द करने की मांग को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में गयाजी से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे मामले की निष्पक्ष जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का सवाल है कि उनके आवेदनों का क्या हुआ। ईओयू को दिए गए आवेदनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। बिहार के सीएमओ, डीजीपी को दिए आवेदन की भी कोई रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। वे न्याय की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कोई रास्ता नहीं बचा तो वे सड़क पर आए हैं। गौरतलब है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से राज्य के 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा में करीब 36 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इधर, आक्रोश मार्च को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। जे.पी. गोलंबर पर बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए थे। हालांकि, कोई विपरीत परिस्थिति नहीं बनी। अब देखना है कि सरकार क्या कदम उठाती है? यह तो वक्त आने पर ही पता चल सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

भाकपा ‘बदलाव जरूरी है’ नारे के तहत राजनीतिक अभियान को और व्यापक व तेज करेगी, 28 सितंबर को पटना में करेगी लोक भवन मार्च

बिहार के रोसड़ा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बिहार का करोड़पति बीडीओ, 12 वर्ष की नौकरी में 1.71 करोड़ की ’काली कमाई’, आय से 121 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति

Leave a Comment