मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, जक्कनपुर थाना पहुंच कर किया विरोध

On: July 31, 2026 2:57 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में राजधानी पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक व प्रत्याशी प्रशांत किशोर यानी पीके ने एक आपात बैठक बुलाई। जहां इस बैठक में दावा किया गया कि उनके 20 नेताओं को बिना वजह गिरफ्तार किया गया है। पीके की ओर से कहा गया है कि जन सुराज पार्टी के नेताओं को पुलिस नहीं छोड़ा, तो वे खुद थाने चले जाएंगे। हालांकि, प्रशांत किशोर ने बुधवार देर रात जक्कनपुर थाना पहुंच गए और बेवजह गिरफ्तारी का विरोध किया।

बताया जा रहा है कि पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जन सुराज पार्टी के कई नेताओं को उठा लिया है। उसके बाद उन्हें हिरासत में रखा गया है। जन सुराज पार्टी ने इस पर आपत्ति जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, दिल्ली से शिकायत की है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भी शिकायत की है। जन सुराज पार्टी से जुड़े अजय द्विवेदी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ता राजधानी पटना में अपने परिजनों से मिलने आए थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कुछ नेताओं को जक्कनपुर थाने में रखा गया है। पीके ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जन सुराज पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता से को गलती हुई है तो उसपर कानूनन कार्रवाई करें।

पटना सचिवालय डीएसपी की ओर से कहा गया है कि थाना स्तर से ये कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पीरबहोर थानाध्यक्ष ने मीडिया को कहा कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लाया गया है। एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उधर, जद(यू.) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने पीके के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीके ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को बताया था कि वो सही नहीं है। उसी के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है। सभी दलों ने अपना प्रचार बंद कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार यानी 30 जुलाई को मतदान होना है। बुधवार को चुनाव कर्मियों को ईवीएम, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट सहित चुनाव सामग्री वितरित कर दी गई और सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। इस उपचुनाव में 3,79,616 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पैरामिलिट्री फोर्स की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बल की मौजूदगी रहेगी। मतदान के बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी और मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।      

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

संसद में पुजारी की ड्रेस में पहुंचे पप्पू यादव पर भड़के ओम बिरला कहा, आप संसद की मर्यादा और पवित्रता को कर रहे भंग

सुदर्शन रेड्डी पूर्व विधायक का 52 साल की उम्र में निधन,हैदराबाद तेलंगाना में जनता के बीच छाया शोक, सभी राजनीतिक दलों ने जताई संवेदना

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी से गरमाई बिहार की सियासत, ’बिहारी बाबू’ ने सम्राट सरकार को घेरा, तेजप्रताप की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र

बिहार का बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बांकीपुर में वोटिंग खत्म, कुल 34.16 प्रतिशत हुआ वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा चुनाव परिणाम

जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया अब 2027 चुनाव में दिखाएंगे अपना दम

अमृतसर जिले के एक गांव में पंचायत ने नया फरमान जारी किया,अब एक ही गांव के दो परिवार आपस मे नहीं कर सकेंगे रिश्ता,शहर और हर तरफ हो रही फरमान की चर्चा

Leave a Comment