बिहार में भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर अंधेरे में तेज रफ्तार नई एसयूवी कार गहरे पोखर में समाई, एक की मौत, चार की तलाश जारी

On: October 31, 2026 5:46 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप धोबीडीहर गांव के पास शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर की देर रात में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार एक नई एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे पोखर में जा गिरी। जहां इस दुर्घटना में अब तक करीब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जबकि, वाहन में सवार 3 से 4 अन्य लोगों के गहरे पानी में डूबने की आशंका है। घटना के बाद इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिंहनान गांव की ओर से आ रही नई एसयूवी कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक रास्ते में एक मवेशी (गाय) आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में चालक ने संतुलन खो दिया। कार पहले सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकराई और फिर उछलकर सीधे गहरे पोखर में जा गिरी। सूचना मिलते ही रजौन थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात का घना अंधेरा और पोखर में अत्यधिक गहराई के साथ-साथ कीचड़युक्त गड्ढे होने के चलते बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए गए गहन तलाशी अभियान के बाद करीब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी से बाहर निकाला जा सका है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाकी सवार भी पानी के तेज दबाव और दलदल में फंस गए हैं। बता दें कि, मृतक की कमीज के कॉलर पर पूर्णिया लिखा हुआ है।

11891

दुर्घटना के बाद स्थानीय तीन युवकों-पीयूष, कैलाश और योगेश ने अदम्य साहस का परिचय दिया। इन युवकों ने जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में गोता लगाया और जलमग्न कार में रस्से बांधे। इसके बाद मंगाई गई क्रेन की सहायता से एसयूवी कार को खींचकर बाहर निकाला गया। युवकों के इस साहसिक प्रयास की ग्रामीणों और अधिकारियों ने सराहना की है। वाहन को तालाब से निकाल लिया गया है। वाहन में मिठाई व प्रसाद मिला है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बौंसी के एसडीओ राज कुमार एवं एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा स्वयं मौके पर पहुंचे और कैंप कर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल रखी है। स्थानीय पुलिस वहां काफी संख्या में मौजूद हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वाहन पर पांच लोग थे। कोई दो तो कोई चार लोगों के वाहन में रहने की बात कह रहे हैं।

एसडीओ राज कुमार का कहना है कि तालाब में अभी और लोगों के दबे या फंसे होने की आशंका है। इसके मद्देनजर अजगैबीनाथ गंगाधाम में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ की टीम को तत्काल बांका तलब किया गया है। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचते ही मोटरबोट और आधुनिक सर्च लाइटों के सहारे पूरे पोखर में सघन सर्च अभियान चलाया जाएगा, ताकि लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। सर्च अभियान से ही पता चलेगा कि सही में एसयूवी कार पर कितने लोग सवार थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment