मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार का बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बांकीपुर में वोटिंग खत्म, कुल 34.16 प्रतिशत हुआ वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा चुनाव परिणाम

On: July 31, 2026 2:05 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में पटना शहर की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए गुरूवार यानी 30 जुलाई की शाम को वोटिंग खत्म हो चुकी है। जहां कुल 34.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में 18वीं बिहार विधानसभा आम चुनाव से 12 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। जहां वोटरों ने कुल 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब ईवीएम में कैद कर दिया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार उर्फ नीरज सिन्हा, महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी यानी जेएसपी के संस्थापक व प्रत्याशी प्रशांत किशोर यानी पीके के बीच मानी जा रही है। बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम अगले महिने 3 अगस्त को आना है। वोटिंग करने वालों में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी, पटना साहिब के भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सी.पी.ठाकुर आदि प्रमुख लोग शामिल रहे हैं।

बांकीपुर में बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बावजूद वोटिंग के दौरान किदवईपुरी में बूथ संख्या 101, 102 व 103 पर भाजपा और जेएसपी कार्यकर्ताओं में पुलिस के सामने ही भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बीच बचाव कर अलग-थलग किया। जेएसपी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पूर्व में प्रत्याशी बनाए गए भाजपा के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा कुछ लोगों के साथ पहुंचकर दबंगई कर रहे थे। वोटरों को वोट डालने से रोका गया। उधर, पीएनटी कॉलोनी में एक मतदान केंद्र पर जेएसपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनका कहना था कि बूथ के अंदर कुछ लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालने को कह रहे थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने आरोप लगाया कि जन सुराज पार्टी की ओर से फर्जी वोट डाले जा रहे थे।

राजधानी पटना में बुद्धा कॉलोनी स्थित मॉर्डन कांपीटिटिव हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर भी वोटरों में उत्साह दिखा। जहां एक महिला वोटर शांति देवी ने कहा कि चुनाव में सिर्फ बड़े मुद्दे ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समस्याएं भी महत्वपूर्ण हैं। सड़क, नाली, साफ-सफाई और जलजमाव जैसी समस्याओं से लोगों को हर वर्ष जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिनिधि चुना जाए, उसे इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। एक बुजुर्ग वोटर शंभू कर्ण ने कहा कि उन्होंने लम्बे वक्त से कई चुनाव देखे हैं। हर बार लोग विकास की उम्मीद लेकर वोट देते हैं। अब आवश्यकता है कि चुनाव के बाद जनता की समस्याओं का समाधान भी अवश्य दिखाई दे। वहीं, सब्जीबाग बूथ संख्या 80 व 81 पर दोपहर 2 बजे अपेक्षाकृत वोटर कम मौजूद थे। पास खड़े खुर्शीद ने कहा कि सुबह में महिलाओं की भागीदारी अच्छी नजर आई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य व बच्चों की शिक्षा सबसे अहम विषय हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निर्णय लेने का अवसर भी है।

अशोक राजपथ से जुड़े मैनपुरा स्थित बूथ संख्या 5 पर हालांकि, कुछ देर के लिए ईवीएम में गड़बड़ी से वोटिंग बाधित अवश्य हुआ। कतार में खड़े वोटरों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद वोटिंग फिर शुरू हुआ। लोगों ने भी धैर्य बनाए रखा और अपनी बारी का इंतजार किया। वहीं, एक बुथ पर युवा वोटर विशाल कुमार पहली बार मतदान करने पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा सबसे अहम मुद्दे हैं। उनका कहना था कि क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे तो युवाओं को दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। चुने गए जन प्रतिनिधि को इस मुद्दे पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

वैसे, राजधानी पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां मतदान प्रतिशत हमेशा से कम रहा है। वर्ष 2025 के नवंबर महीने में संपन्न हुए 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार 18वीं लोकसभा चुनाव से करीब 8 प्रतिशत ज्यादा यानी 41 प्रतिशत मतदान बांकीपुर में हुआ था। 2025 के आम चुनाव में नितिन नवीन को 98,299 वोट मिले, तो राजद की रेखा गुप्ता को 46,363 वोट मिले थे। जबकि, 2020 में भाजपा के नितिन नवीन को 83,068 और कांग्रेस के लव सिन्हा को 44,032 वोट मिले थे। वहीं, 2015 में भाजपा के नितिन नवीन को 86,759 तो कांग्रेस के कुमार आशीष को 46,992 वोट मिले थे। पटना पश्चिम क्षेत्र से 2008 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र बनने तक यहां सीधा मुकाबला ही हुआ है। पहली बार जेएसपी के संस्थापक व प्रत्याशी प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबला की स्थिति बनी है।

दूसरी ओर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटिंग से ठीक एक दिन पूर्व बुधवार को राजधानी पटना में राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। जेएसपी के 20 कार्यकर्ताओं को पटना पुलिस व एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में जेएसपी के संस्थापक एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रशांत किशोर देर रात सीधे जक्कनपुर थाना पहुंच गए। जहां उनके साथ बड़ी तादाद में समर्थक भी मौजूद थे। जक्कनपुर थाने में पुलिस अधिकारियों और प्रशांत किशोर के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। प्रशांत किशोर ने थाने में ही पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए जेएसपी कार्यकर्ताओं की स्थिति और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाएगी, तब तक वे जक्कनपुर थाना परिसर से नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके कार्यकर्ताओं को उठा रही है और परिजनों व पार्टी नेताओं को इसकी सूचना भी नहीं दी जा रही है। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

संसद में पुजारी की ड्रेस में पहुंचे पप्पू यादव पर भड़के ओम बिरला कहा, आप संसद की मर्यादा और पवित्रता को कर रहे भंग

सुदर्शन रेड्डी पूर्व विधायक का 52 साल की उम्र में निधन,हैदराबाद तेलंगाना में जनता के बीच छाया शोक, सभी राजनीतिक दलों ने जताई संवेदना

नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, जक्कनपुर थाना पहुंच कर किया विरोध

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी से गरमाई बिहार की सियासत, ’बिहारी बाबू’ ने सम्राट सरकार को घेरा, तेजप्रताप की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र

जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया अब 2027 चुनाव में दिखाएंगे अपना दम

अमृतसर जिले के एक गांव में पंचायत ने नया फरमान जारी किया,अब एक ही गांव के दो परिवार आपस मे नहीं कर सकेंगे रिश्ता,शहर और हर तरफ हो रही फरमान की चर्चा

Leave a Comment