मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सुदर्शन रेड्डी पूर्व विधायक का 52 साल की उम्र में निधन,हैदराबाद तेलंगाना में जनता के बीच छाया शोक, सभी राजनीतिक दलों ने जताई संवेदना

On: July 31, 2026 4:00 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय : तेलंगाना में नरसमपेट के पूर्व विधायक और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के वरिष्ठ नेता पेड्डी सुदर्शन रेड्डी का शुक्रवार तड़के सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गंभीर पल्मोनरी एम्बोलिज्म एवं फेफड़ों के संक्रमण के कारण रेड्डी ने रात 12:51 बजे अंतिम सांस ली। 

हनमकोंडा में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें 26 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म छह अगस्त 1974 को तत्कालीन वारंगल ज़लिे के नल्लाबेल्ली गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। राजनीति में आगे बढ़ते हुए वह तेलंगाना आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक बने। वह बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव के करीबी सहयोगी थे और 2001 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) जो अब भारत राष्ट्र समिति (BRS) है में शामिल हुए और उसी साल नल्लाबेल्ली ज़लिा परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य चुने गए। 

बाद में उन्होंने पार्टी में कई अहम संगठनात्मक पदों पर काम किया और 2015 में उन्हें तेलंगाना राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2018 के विधानसभा चुनावों में वह नरसमपेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। पूर्व मंत्री एरबेल्ली दयाकर ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पहले हनमकोंडा में तेलंगाना शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए ले जाया जाएगा और फिर उनके पैतृक गांव नल्लाबेल्ली ले जाया जाएगा, जहां आज दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। तेलंगाना की पंचायत राज एवंग्रामीण विकास मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीताक्का ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।  

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

भाकपा ‘बदलाव जरूरी है’ नारे के तहत राजनीतिक अभियान को और व्यापक व तेज करेगी, 28 सितंबर को पटना में करेगी लोक भवन मार्च

FB पर विज्ञापन, COD पर डिलीवरी: 3 दिन में बीमारी ठीक करने का दावा करने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड: वार्डन की गंदी करतूत आई सामने, फोन से मिले 7 आपत्तिजनक वीडियो

Leave a Comment