जालंधर: महानगर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे गंदे धंधे का खेल एक बार फिर तेज हो गया है। ताजा मामला गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट में खुले इग्नाइट स्पा से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां स्पा सेवाओं की आड़ में गंदा धंधा खुलेआम चलाया जा रहा है। जानकारी अनुसार, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से सबसे पहले काउंटर पर पैसे वसूले जाते हैं। इसके बाद अंदर अतिरिक्त सेवाओं के नाम पर भारी-भरकम रकम की मांग की जाती है। आरोप है कि इस तरीके से ग्राहकों से खुलकर वसूली की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले “I” अक्षर वाले उक्त स्पा सेंटर में एक ग्राहक और मैनेजर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचने की नौबत आ गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण विवाद वहीं समाप्त हो गया।
अब एक बार फिर चर्चा है कि उक्त स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी पुलिस तक भी पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह स्पा सेंटर कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है। इसका संचालक हरियाणा से संबंधित बताया जा रहा है।










