📅 रविवार, 29 नवंबर 2026 🕒 08:00:00 AM (IST)
न्यूज़

कन्नौज में ऑटो-ई-रिक्शा के स्टॉप और रूट तय होंगे : असीम अरुण

🕒 प्रकाशित: 28-11-2026, 04:57 PM
📍 समाचार स्थान: कन्नौज, उत्तर प्रदेश, भारत
कन्नौज में ऑटो-ई-रिक्शा के स्टॉप और रूट तय होंगे : असीम अरुण - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
कन्नौज : समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के साथ बस स्टैंड के पास संवाद कर यातायात व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की। उन्होंने चालकों और यात्रियों की सुविधा के लिए स्पष्ट स्टॉप निर्धारित करने तथा नगर पालिका को निशान, गति सीमा और नो-पार्किंग बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

हालिया दुर्घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने और नियमों के पालन पर सभी सहमत हैं। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण को सख्त बनाने, एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी लेन में वाहन न रोकने और गलत दिशा में न चलने की हिदायत दी।

ई-चालान पर पारदर्शिता की बात कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि फोटो चालान में उल्लंघन साफ दिखना चाहिए। असंतुष्ट होने पर चालक प्रतिवाद कर सकते हैं, जिससे चालान कम या निरस्त हो सकता है। उन्होंने प्रतिवाद व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।