📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 08:38:08 PM (IST)
चुनाव 2027

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी : असीम अरुण

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 09:27 AM
📍 समाचार स्थान: Kannauj, Uttar Pradesh, India
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी : असीम अरुण - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
कन्नौज : मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए, इसके लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक असीम अरुण ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत तीन मंडलों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम दर्ज होना आवश्यक है।
News Image

ठठिया मंडल की बैठक पं. जमुना प्रसाद डिग्री कालेज में हुई। वहीं, मानीमऊ और कन्नौज नगर मंडल की बैठकें भाजपा जिला कार्यालय में हुईं। मंत्री ने कहा कि सभी लोग मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। इसके लिए इलेक्शन वोटर हेल्पलाइन ऐप की मदद भी ली जा सकती है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो वह अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम दर्ज करा सकता है। सभी का प्रयास होना चाहिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

News Image


Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।