पटना के वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े तीन लाख की चेन स्नैचिंग, एक स्टेनो की पत्नी बनी शिकार

On: June 13, 2026 5:10 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार में राजधानी पटना सहित कई शहरों में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार बदमाशों ने राजधानी पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके को निशाना बनाया है। जहां दिनदहाड़े एक सरकारी आवास के गेट पर खड़ी एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई। घटना कदमकुआं थाने क्षेत्र के काजीपुर इलाके का है। जहां रोड नंबर एक स्थित मकान संख्या 10 सरकारी आवास के बाहर शुक्रवार की देर शाम करीब 6 बजे अर्चना कुमारी अपने बच्चों के साथ खड़ी थीं। वह घर के मुख्य द्वार पर ही मौजूद थीं कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। जब तक अर्चना कुमारी कुछ समझ पातीं, बाइक के पीछे बैठे एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। अर्चना कुमारी के पति राजेश कुमार त्रिवेदी पटना के जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। वीआईपी सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस तरह की वारदात से प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर अपराधी तेजी से दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए। पीड़िता अर्चना कुमारी के मुताबिक, लूटी गई सोने की चेन करीब 20 ग्राम की थी, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपए आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में दोनों बदमाशों की तस्वीरें साफ आई हैं। हालांकि, दोनों ने हेलमेट पहन रखा था जिससे चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में अर्चना कुमारी के लिखित बयान के आधार पर कदमकुआं थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि राजधानी पटना में हाल के दिनों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद अधिकांश मामलों में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार में भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर अंधेरे में तेज रफ्तार नई एसयूवी कार गहरे पोखर में समाई, एक की मौत, चार की तलाश जारी

बिहार में 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव का परिणामः कौन पास, कौन फेल, एनडीए का दबदबा, निशांत कुमार व तेजस्वी यादव को राहत तो पीके ने भी मारी बाजी

पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने वाले बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे घिरे, भाजपा-जद(यू.) का तीखा हमला, माफी की मांग से गरमाई बिहार की सियासत

विधायक अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, समर्थक अब अदालत का खटखटाएंगे दरवाजा, जद(यू.) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पर गंभीर आरोप

“JDU को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी”…पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने अपनी पार्टी बनाने का किया ऐलान

बिहार में 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव संपन्नः शिक्षक सीटों पर 74.55 प्रतिशत वोटिंग, स्नातक सीटों में 43.87 प्रतिशत वोटिंग, अब 27 अक्टूबर को आएगा चुनाव परिणाम 

Leave a Comment