मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना के वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े तीन लाख की चेन स्नैचिंग, एक स्टेनो की पत्नी बनी शिकार

On: June 13, 2026 5:10 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार में राजधानी पटना सहित कई शहरों में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार बदमाशों ने राजधानी पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके को निशाना बनाया है। जहां दिनदहाड़े एक सरकारी आवास के गेट पर खड़ी एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई। घटना कदमकुआं थाने क्षेत्र के काजीपुर इलाके का है। जहां रोड नंबर एक स्थित मकान संख्या 10 सरकारी आवास के बाहर शुक्रवार की देर शाम करीब 6 बजे अर्चना कुमारी अपने बच्चों के साथ खड़ी थीं। वह घर के मुख्य द्वार पर ही मौजूद थीं कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। जब तक अर्चना कुमारी कुछ समझ पातीं, बाइक के पीछे बैठे एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। अर्चना कुमारी के पति राजेश कुमार त्रिवेदी पटना के जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। वीआईपी सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस तरह की वारदात से प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर अपराधी तेजी से दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए। पीड़िता अर्चना कुमारी के मुताबिक, लूटी गई सोने की चेन करीब 20 ग्राम की थी, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपए आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में दोनों बदमाशों की तस्वीरें साफ आई हैं। हालांकि, दोनों ने हेलमेट पहन रखा था जिससे चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में अर्चना कुमारी के लिखित बयान के आधार पर कदमकुआं थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि राजधानी पटना में हाल के दिनों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद अधिकांश मामलों में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की प्रभारी डीजीपी बनते ही एक्शन में प्रीता वर्मा, पुलिस अफसरों को दिए चार बड़े टास्क

बाढ़ के बाद अब बीमारियों की मारः बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंगल इंफेक्शन और डायरिया का खतरा, सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7-7 हजार रूपये दिए

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

भाकपा ‘बदलाव जरूरी है’ नारे के तहत राजनीतिक अभियान को और व्यापक व तेज करेगी, 28 सितंबर को पटना में करेगी लोक भवन मार्च

Leave a Comment