मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

UP में महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी

On: August 23, 2026 7:37 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल ( नितिन ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य में महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है। उन्होंने रविवार को घोषणा की कि अब यह निशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने तथा त्योहार के लिए महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन के दृष्टिगत परिवहन निगम/विभाग, नगर विकास, पुलिस, यातायात विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निजी बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ समन्वय बैठक की जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल-मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Himachal: भोले के भक्तों के लिए बड़ा अपडेट! भारी बारिश से टूटा रास्ता, मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

Himachal CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल

HRTC प्रबंधन ने जारी किया फरमान, दिल्ली के राजघाट डिपो में चालकों-परिचालकों को बनियान-निक्कर में घूमने पर रोक

Himachal – शिमला में गुंडागर्दी की हद! पहले रास्ते में बंदूक से धमकाया, फिर घर तक पीछा कर गाड़ी पर की फायरिंग

हिमाचल के लिए गर्व का पल! ₹8.10 लाख प्रति व्यक्ति आय के साथ देश का 5वां सबसे समृद्ध जिला बना सोलन

प्रेमी ने महिला से शादी करने की चाहत में उसके दो बेटों की कर दी हत्या, कुएं में मिले शव

Leave a Comment