मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Himachal: भोले के भक्तों के लिए बड़ा अपडेट! भारी बारिश से टूटा रास्ता, मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

On: August 23, 2026 7:31 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

National ( नितिन ) : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा को आगामी 25 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अहम फैसला लिया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर तोस के गोठ के समीप रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के इस हिस्से को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आवाजाही को सुरक्षित बनाया जा सके।

चम्बा के उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते यात्रा मार्ग काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर ही यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। डीसी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा मार्ग की ओर आगे न बढ़ें। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, प्रशासन का सहयोग करें और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

26 अगस्त से दोबारा शुरू हो सकती है यात्रा

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी दिनों में मौसम साफ रहता है और यात्रा मार्ग की स्थिति अनुकूल हो जाती है, तो श्री मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से पुनः आरंभ कर दी जाएगी। डीसी मुकेश रेप्सवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यात्रा मार्गों की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखें। इसके साथ ही, रास्तों में रुके हुए श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

Leave a Comment