मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

On: October 6, 2026 9:42 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर, ) ( नितिन ) — किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नई कृषि मशीनरी तथा कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अमृतसर द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को इंदर फार्म, जी.टी. रोड, जंडियाला गुरु, अमृतसर में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कृषि अधिकारी, अमृतसर स. अमरजीत सिंह दोसांझ ने बताया कि कैंप के दौरान किसानों को नई कृषि मशीनरी और आधुनिक कृषि तकनीकों संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न कृषि विषयों पर विशेष व्याख्यान भी करवाए जाएंगे। इनमें किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि प्रबंधन, फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन, कृषि मशीनरी के उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण कृषि मुद्दों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में विभिन्न विभागों, कृषि से संबंधित कंपनियों एवं संस्थाओं तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से किसानों को नई कृषि मशीनरी, कृषि इनपुट्स, तकनीकी उत्पादों तथा अन्य कृषि सेवाओं के बारे में मौके पर ही जानकारी प्राप्त होगी।

मुख्य कृषि अधिकारी, अमृतसर ने जिले के किसानों से अपील की कि वे इस जिला स्तरीय कृषि कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कृषि क्षेत्र से संबंधित नई तकनीकों तथा विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

Leave a Comment