मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Monsoon Update: 13% कम बारिश के बावजूद हिमाचल में भारी तबाही; अब तक 221 की मौत, ₹1110 करोड़ का नुक्सान

On: August 22, 2026 1:24 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

National (नितिन): हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून के दौरान भले ही बारिश सामान्य से कम हुई हो, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। 30 जून से अब तक राज्य में कुल बारिश सामान्य से 13 फीसदी कम दर्ज की गई है। इसके बावजूद, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं के कारण राज्य को लगभग 1110 करोड़ रुपए का भारी आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ा है।

बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में हादसों का शिकार होकर अब तक 221 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 330 लोग घायल हुए हैं और 1 व्यक्ति अभी भी लापता है। आपदा में 87 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं, जबकि 361 घरों को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है। इन हादसों में 437 पशुओं की भी मौत हुई है। बुनियादी ढांचे पर भी मानसून की गहरी मार पड़ी है। भूस्खलन के कारण वर्तमान में राज्य की 99 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके साथ ही 66 पेयजल योजनाएं और 7 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप्प पड़े हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश के आंकड़ों में भारी असमानता

राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश के आंकड़ों में भारी असमानता देखने को मिली है। 1 से 21 अगस्त के बीच जहां सिरमौर में सामान्य से 22 प्रतिशत और कुल्लू में 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं लाहौल-स्पीति में सामान्य से 67 प्रतिशत, किन्नौर में 47 प्रतिशत और चम्बा में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। धर्मशाला में मात्र 5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कल्पा में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी शिमला और मनाली सहित अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, प्रदेशवासियों के लिए राहत की बात यह है कि 23 अगस्त से मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

Leave a Comment