मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भतीजी की हत्या कर पैरों में ठोंकीं 6 कीलें, फिर नमक डालकर खेत में गाड़ी लाश… यूं खुला राज

On: August 22, 2026 1:59 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

National न्यूज़ ( नितिन ): अलीगंज क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गौदिया गांव में ऑनर किलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तथाकथित इज्जत की खातिर एक सगे चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को खेत में दफना दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पैरों में कीलें ठोंककर नमक तक डाल दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगंज पुलिस को 16 अगस्त को गांव में युवती की संदिग्ध मौत और शव को खेत में दबाए जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और प्रशासनिक अनुमति के बाद 18 अगस्त को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खेत की खुदाई करवाकर शव बाहर निकलवाया। 19 अगस्त को पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद मृतका के दादा की तहरीर पर 20 अगस्त को आरोपी जयप्रकाश पुत्र नत्थूलाल के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि भतीजी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे दोनों मिर्च के खेत में काम कर रहे थे, तभी युवती ट्यूबवेल की कोठरी के पास जाकर प्रेमी से फोन पर बात करने लगी। जयप्रकाश ने उसे देख लिया और बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर उसने भतीजी के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को कोठरी में बंद कर दिया।

घर लौटने पर जब परिजनों ने बच्ची के बारे में पूछा तो चाचा ने झूठ बोल दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। रात के समय आरोपी दुकान से नमक के पैकेट खरीदकर बाइक से खेत पहुंचा। उसने गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया। आरोपी ने कबूल किया कि शव जल्दी गल जाए इसलिए उसने नमक डाला था, साथ ही उसने शव के दोनों पैरों में तीन-तीन (कुल 6) कीलें ठोंक दी थीं ताकि घटना का कोई सुराग न मिले।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भारत के हैल्थ सिस्टम का फैन हुआ अमेरिकी युवक; बीमार हुआ तो अस्पताल में मिला फ्री ईलाज, बोला- हैरान हूं…US में लग जाते हजारों डॉलर

निवारक स्वास्थ्य सेवा ‘भविष्य का मॉडल’ है, यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अहम: राजनाथ सिंह

आतंकी हाफिज सईद को समन भेजने की तैयारी, जम्मू की NIA कोर्ट में पेशी के लिए नोटिस

कंडोम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा अलर्ट; मार्केट पहुंचे इन ब्रांड्स के लाखों पीस खराब, खरीद चुके ग्राहकों को खास टेस्ट की सलाह

BCI में घमासान: को-चेयरमैन YR सदाशिव रेड्डी ने मनन मिश्रा से मांगा इस्तीफा, बोले- ‘बार इससे बेहतर की हकदार’

टीन शेड में चल रही थी अवैध पान मसाला-तंबाकू फैक्ट्री, जांच में 160 करोड़ रुपए की GST चोरी का खुलासा

Leave a Comment