थाना चौक पुलिस द्वारा घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को चोरी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया।
• घर की दीवार फांदकर सोने की जंजीर, कान की बाली एवं मंगलसूत्र चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
• वादिनी द्वारा अभियुक्त को घर से भागते हुए देखे जाने के आधार पर दर्ज कराया गया था अभियोग।
• कोनेश्वर चौराहे से चौक स्टेडियम के पीछे जाने वाली गली से अभियुक्त की गिरफ्तारी।
• अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली धातु के जेवरात, वजन करीब 3.8 ग्राम बरामद।
• थाना चौक पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का अनावरण।
तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) तथा धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के निर्देशन में एवं शुभम कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, चौक के मार्गदर्शन में नागेश उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चाँद बाबू पुत्र स्वर्गीय शरीफ अहमद, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी कम्पनी बाग, आर0एम0एल0 लॉन के सामने, थाना चौक, लखनऊ को दिनांक 28.11.2026 को समय 00:40 बजे कोनेश्वर चौराहे से चौक स्टेडियम के पीछे जाने वाली गली में एस0बी0आई0 एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक के पीछे से चोरी किये गये जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पीली धातु के जेवरात वजन करीब 3.8 ग्राम बरामद हुए है
दिनांक 27.11.2026 को वादिनी रानी धानुक पत्नी स्व0 अशर्फीलाल, निवासी कम्पनी बाग, चौक, पानी की टंकी के निकट स्टेडियम के पास, थाना चौक, लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 24.11.2026 को शाम करीब 05:00 बजे वह अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान अभियुक्त चाँद बाबू पुत्र स्व0 शरीफ अहमद दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया तथा उनके गले की सोने की जंजीर, कान की एक सोने की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र, जिसमें सोने का एक लॉकेट लगा हुआ था, चोरी कर लिया।
इसी दौरान वादिनी की नींद खुल गई तथा उन्होंने अभियुक्त को दीवार फांदकर भागते हुए देख लिया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0 0259/2026 धारा 305(ए)/317(2) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना चौक पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चोरी के जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें