📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 08:37:49 PM (IST)
ट्रैवल

खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 01:18 PM
📍 समाचार स्थान: Kharar, Punjab, India
खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन): खरड़ शहर के खरड़-मोरिंडा रोड पर स्थित आबादी को सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से 26 नवंबर से मुख्य सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत खानपुर में मुख्य सड़क पर बनी पुलिस चेक पोस्ट से लेकर उमैगा सिटी तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह काम नेशनल हाईवे के साथ बनी सर्विस रोड पर किया जाएगा।

इस काम के चलते 26 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक उक्त हिस्से की सर्विस रोड बंद रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए जरूरी स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और सड़क पर लगाए गए साइन बोर्डों के निर्देशों का पालन करें।

विभाग के अनुसार, काम के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी आने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर विनय कुमार से फोन नंबर 6280622778 और सब-डिवीजनल इंजीनियर तरुण गुप्ता से फोन नंबर 9888607639 पर संपर्क किया जा सकता है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।