📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 02:40:29 AM (IST)
ट्रैवल

कल बंद रहेंगी चंडीगढ़ की सड़कें! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें Traffic Advisory

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 11:04 AM
📍 समाचार स्थान: Chandigarh, Chandigarh, India
कल बंद रहेंगी चंडीगढ़ की सड़कें! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें Traffic Advisory - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
चंडीगढ़ (नितिन): दूसरी चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन के मद्देनजर 22 नवंबर को शहर की कई प्रमुख सड़कों पर सुबह 3 बजे से 10 बजे तक यातायात डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

एडवाइजरी के अनुसार, चंडीगढ़ क्लब के सामने वाली सड़क से सेक्टर-1, 2, 3 और 4 चौक (पुराना बैरिकेड चौक) की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा सुखना लेक टर्न और यू-टर्न से होते हुए सेक्टर-1, 2, 3 और 4 चौक, मटका चौक, ट्रांसपोर्ट चौक तथा सेक्टर-3 के पास एसबीआई स्मॉल चौक से वापस मटका चौक और चंडीगढ़ क्लब की ओर जाने वाले रूट पर भी यातायात नियंत्रित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सेक्टर-11/15 अंडरब्रिज का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कांसल और कैंबवाला की तरफ से आने वाले वाहन नया गांव के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, सेक्टर-26 की अनाज मंडी जाने वाले लोग मोडेला लाइट प्वाइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट वाला रास्ता अपना सकते हैं।

इसके अलावा मैराथन के दौरान मध्य मार्ग पर एसबीआई स्मॉल चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक और जन मार्ग पर मटका चौक से पुराने बैरिकेड चौक तक जाने से बचने की सलाह दी गई है। मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सुबह 3 बजे से पहले पीईसी के पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और रास्तों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखने को भी कहा गया है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।