📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:38:11 AM (IST)
राज्य

Punjab में आज यह हाईवे रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

🕒 प्रकाशित: 15-10-2026, 10:28 AM
📍 समाचार स्थान: India
Punjab में आज यह हाईवे रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : पंजाब बंद की कॉल के बीच किसानों का बड़ा ऐलान सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के किसानों की तरफ से आज जालंधर में दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया गया है, जिसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उक्त हाईवे पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही बिल्कुल ठप रखी जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद उक्त हाईवे पर ट्रैफिक खुलने की संभावना है। जिक्रयोग्य है कि परविंद्र सिंह झोटा की हत्या के विरोध में कल पूरे पंजाब में बंद की कॉल दी गई है, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को बंद रखने के लिए कहा गया है। जिसके बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी सभी स्कूल प्रबंधकों को कहा है कि वे अपने यहां की स्थिति के हिसाब से फैसला करें।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।