📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:18:23 AM (IST)
राज्य

Punjab Bandh : 15 अक्तूबर को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक क्या-क्या रहेगा बंद, जानें

🕒 प्रकाशित: 15-10-2026, 09:55 AM
📍 समाचार स्थान: India
Punjab Bandh : 15 अक्तूबर को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक क्या-क्या रहेगा बंद, जानें - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब: परविंद्र झोटा हत्याकांड के विरोध में जो कल 15 अक्तूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, उसके तहत सभी एमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रखा जाएगा। कमेटी के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई है। स्कूल और कॉलेज भी बंद रखने का ऐलान किया गया है। कमेटी ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और अन्य संस्थाओं से पंजाब बंद में साथ देने की अपील की है। कमेटी ने कहा कि बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। मृतक के पिता ने सरकार पर उठाए सवाल परमिंद्र झोटा के पिता ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एफआईआर के नाम पर ड्रामा कर रही है। उन्होंने मांग की कि एफआईआर में ड्रग इंस्पेक्टर और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के नाम भी दर्ज किए जाएं। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। कमेटी ने कहा कि पंजाब बंद शांतिपूर्ण रहेगा। अगर कोई नौजवान हुल्लड़बाजी करता है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कमेटी ने लोगों से बंद को सफल बनाने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।