📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:38 AM (IST)
राज्य

वर्षों से Court के चक्कर काट रहे हजारों लोगों को मिली बड़ी राहत! चेक बाउंस के मामलों का हुआ निपटारा

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 07:53 PM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
वर्षों से Court के चक्कर काट रहे हजारों लोगों को मिली बड़ी राहत! चेक बाउंस के मामलों का हुआ निपटारा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब लुधियाना (नितिन): चेक बाउंस के मामलों में वर्षों से अदालतों के चक्कर काट रहे हजारों लोगों को एक ही दिन में बड़ी राहत मिली। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, लुधियाना की ओर से शनिवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में समझौते के जरिए 3,628 मामलों का निपटारा कर दिया गया। इस दौरान कुल 9,480 मामलों की सुनवाई हुई और 110 करोड़ 87 लाख 88 हजार 518 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।

इस विशेष लोक अदालत में जज आईसी जायसवाल की अदालत ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चेक बाउंस के करीब 300 मामलों का निपटारा करवाया। शिकायतकर्ताओं को लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि दिलवाकर उन्हें बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की गई। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, लुधियाना हरप्रीत कौर रंधावा के नेतृत्व तथा अथॉरिटी के सचिव हिमांशु अरोड़ा की निगरानी में आयोजित इस विशेष लोक अदालत के लिए जिला स्तर पर 19 बेंचों का गठन किया गया था। इसके अतिरिक्त जगराओं, खन्ना, समराला और पायल में उपमंडल स्तर पर 12 बेंच स्थापित किए गए थे। सभी बेंचों ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों को आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से सुलझाने के प्रयास किए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत दिलाना, उनके समय और धन की बचत करना तथा अदालतों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करना था। लोक अदालत में पक्षकारों को समझौते के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों के प्री-लिटिगेशन और अदालतों में लंबित मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटारा करवाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक भाग लें और आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवादों का शीघ्र समाधान करवाएं।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।