📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 12:07:36 AM (IST)
राजनीति

राष्ट्रीय लोकदल में कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

🕒 प्रकाशित: 25-11-2026, 09:58 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
राष्ट्रीय लोकदल में कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में बस्ती के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य बलरामपुर महंत ध्रुव भारती, कुदरहा बस्ती की पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, महादेवा (बसपा), ग्राम प्रधान बारीघाट अरुण कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालगंज वीरेंद्र कुमार (बब्लू), ग्राम प्रधान बैडारी मुस्तहकम अभिषेक यादव, ग्राम प्रधान उमरिया ओमकार चौधरी, ग्राम प्रधान चौबाह रमेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि भक्तुपुर संतोष यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि भेड़वा जितेंद्र कुमार* ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
News Image

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने सभी नवागत साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए राष्ट्रीय लोकदल परिवार में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा एवं किसान, मजदूर, नौजवान तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए निरंतर जनहित में कार्य कर रहा है। नए साथियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।

राष्ट्रीय लोकदल परिवार आशा करता है कि सभी नवागत साथी भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाने एवं आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।