मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन का शतक, गिल की मौजूदगी, मैदान में गूंजा ’किशन-किशन’ का शोर

On: June 18, 2026 3:42 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार की राजधानी पटना निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। परोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने सिर्फ 71 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। जबकि, अफगानिस्तान के खिलाफ पहला शतक रहा। उनकी विस्फोटक पारी ने भारतीय टीम को बड़े स्कोर की ओर मजबूती से बढ़ाया है।

भारत को 96 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (48) के रूप में दूसरा झटका लगा था। इसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी को संभाल लिया। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने पहले अर्धशतक पूरे किए और फिर उन्हें शानदार शतक में बदल दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने अफगानिस्तान की वापसी की उम्मीदों को झटका दे दिया। बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 14 चौके और 4 छक्के लगाए। वह 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आए।

दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के आगे अफगानिस्तान के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मुकाबले के दौरान ईशान किशन ने अपने वनडे करियर के एक हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने वर्ष 2021 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार वनडे क्रिकेट मैच में पदार्पण किया था। अब तक वह 29 वनडे मैच खेल चुके हैं। 26 पारियों में उन्होंने 46 की औसत और 105 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 1,050 से अधिक रन बना लिए हैं। ईशान किशन के नाम अब वनडे क्रिकेट में 2 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 210 रन है, जो वनडे क्रिकेट के यादगार प्रदर्शनों में गिना जाता है। अपने करियर में वह 109 चौके और 38 छक्के भी लगा चुके हैं। लगातार आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वह भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर हैं। जबकि, अफगानिस्तान के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। लेकिन, भारतीय बल्लेबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया।

वैसे, बिहार के युवा क्रिकेटरों का जलवा इन दिनों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-दुनिया के सबसे कम उम्र के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन को भी बिहार सरकार ने बड़े सम्मान से नवाजा है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। इस वर्ष 15 मई को बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों बल्लेबाज ईशान किशन सम्मानित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें अपने आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में सम्मान स्वरूप एक करोड़ रूपये का चेक सौंपा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लाल ईशान किशन ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य दोनों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईशान किशन आगे भी भारतीय क्रिकेट में अपना दमखम दिखाते हुए नाम रोशन करते रहेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार के सभी छात्र-छात्राएं बनवाले अपना आईडी कार्ड, वर्ना नहीं दे सकेंगे मैट्रिक व इंटर की वार्षिक बोर्ड परीक्षा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का तंज़, ’मिशन-2027’ यानी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर खोल दिए पत्ते

खान सर-रौशन आनंद विवाद पर भड़के मंत्री रामकृपाल यादव, कहा- शिक्षा को जाति और धर्म में बांटना बिहार के लिए घातक

गयाजी में 45 लाख लूटने के 2 आरोपी एनकाउंटर में जख्मी, लूटा गया सोना बरामद, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे अपराधी

बिहार में एनडीए सरकार ने किरायेदारों को दी बड़ी राहत,125 यूनिट तक मिलेगा फ्री बिजली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, पटना में 11 जुलाई को करेंगे ’छात्र सम्मेलन’

Leave a Comment