मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

नवादा से लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में बरामद , कुख्यात लूटेरा रमेश गुप्ता पुलिस के चढ़ा हत्थे

On: June 12, 2026 12:47 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार में संगठित अपराध और अंतरराज्यीय लूटकांड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। परोसी राज्य झारखंड से बिहार तक सक्रिये एक शातिर लूटकांड गिरोह के सदस्य व नवादा जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक कुख्यात बदमाश रमेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने लूटे गए ट्रक को भी बरामद कर लिया है। मामला 3 सितंबर 2025 का है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक मैरिको कंपनी का खाद्य तेल लेकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पटना की ओर आ रहा था। इसी दौरान नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ ओवरब्रिज के निकट घात लगाए अपराधियों ने ट्रक चालक को रोक लिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की, उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया और तेल लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अकबरपुर थाना में कांड संख्या 432/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहारे पुलिस लगातार गिरोह के पीछे लगी रही। कई दिनों तक चली छापेमारी और गुप्त निगरानी के बाद पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद शेष फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई। लगातार दबिश के बीच पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली, जब इस कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश गुप्ता उर्फ रमेश प्रसाद, पिता बिश्वनाथ गुप्ता, थाना चास, जिला बोकारो (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और उसका नाम जिले के सक्रिये अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। थाना लाकर की गई गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से अपने अपराध में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में गिरोह की कार्यशैली, सदस्यों की भूमिका और अन्य संभावित वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर जमुई जिले के झाझा क्षेत्र से लूटा गया ट्रक बरामद किया था। बरामदगी के दौरान अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, जार मशीन, जीपीएस ट्रैकर मशीन और ट्रक की चाबी भी बरामद की गई थी। इससे स्पष्ट हुआ कि गिरोह पूरी योजना एवं तकनीकी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का सफाया कर दिया जाएगा। इस सफलता के बाद परिवहन व्यवसायियों और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

भाकपा ‘बदलाव जरूरी है’ नारे के तहत राजनीतिक अभियान को और व्यापक व तेज करेगी, 28 सितंबर को पटना में करेगी लोक भवन मार्च

बिहार के रोसड़ा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बिहार का करोड़पति बीडीओ, 12 वर्ष की नौकरी में 1.71 करोड़ की ’काली कमाई’, आय से 121 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति

Leave a Comment