मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

27 जून को “एक शाम भगवान शिव के नाम” धार्मिक समारोह के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

On: June 26, 2026 1:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार द्वारा 27 जून की शाम रंजीत एवेन्यू स्थित पार्टीशन ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम भगवान शिव के नाम” के मद्देनज़र अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान एवं एडवाइजरी जारी की है।

एडीसीपी ट्रैफिक श्रीमती अमनदीप कौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए हरतेज अस्पताल से गुमटाला रोड तथा टी-पॉइंट (इन-आउट बेकरी वाली सड़क), जो मुख्य कार्यक्रम स्थल की ओर जाती है, पर आम लोगों से बिना किसी आवश्यक कार्य के आवागमन से बचने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान इन दोनों मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि रंजीत एवेन्यू की ओर जाने वाले शहरवासी रतन सिंह चौक – एम.के. होटल रोड – बेस्ट वेस्टर्न रोड – टी-पॉइंट रूट – रंजीत एवेन्यू सी-मार्केट टी-पॉइंट वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। इसी प्रकार, शहर के बाहर से आने वाले लोगों को आई.टी.आई. से आनंद पार्क वाले मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाली संगतों/श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में वृक्षारोपण एवं SIR जागरूकता अभियान आयोजित

राघव चड्ढा केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं ‘आप’ के 6 सांसदों को बीजेपी में लाए थे एलपीयू कुलपति और तरुण चुघ भी कर रहे प्रयास

जालंधर में दोस्त ने दोस्त की करी हत्या शव को कूड़े के डंप में दफनाया मोबाइल और बाइक नहर में फेंकी

पंजाब में तीन ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी अब मौके पर नहीं होगा चालान का निपटारा कोर्ट जाना होगा, पढ़िए नए नियम

पठानकोट अमृतसर पैसेंजर का टाइम बदला 28 जून से लागू होगी नई समय सारणी सटीक जानकारी के लिए 139 पर करें कॉल

पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारी और पेंशनरों का हल्ला बोल पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर रोष रैली आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Leave a Comment