मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Amritsar: करोड़ों की सजावट पर फिरा पानी! एयरपोर्ट जाने वाली VVIP रोड को लेकर उठे सवाल

On: September 28, 2026 1:08 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर (नितिन) : श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जाने वाली अजनाला रोड स्थित वी.वी.आई.पी. सड़क की देखरेख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क की सुंदरता के लिए लगाई गई ग्रिलों से कई स्थानों पर लोहा गायब है, जबकि कुछ स्थानों पर ग्रिलें टूटी हुई हैं। इस कारण मार्ग की सुंदरता प्रभावित हो रही है।

देश-विदेश से आने वाले यात्री इसी रास्ते से हवाई अड्डे तक पहुंचते हैं। इसके अलावा केंद्र और पंजाब सरकार के मंत्रियों सहित उच्च अधिकारियों की गाड़ियां भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर ग्रिलों की टूट-फूट और लोहा गायब होने की स्थिति सामने आना देखरेख व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सड़क की सुंदरता के लिए लगाए गए पौधे भी कई स्थानों पर बेतरतीब ढंग से बढ़े हुए हैं जिस कारण वाहन चालकों को रुकावट पैदा होती है। लंबे समय से रंगाई न होने के कारण मार्ग की सुंदरता पर असर पड़ रहा है।

इसके अलावा एयरपोर्ट के सामने बाहर निकलते समय दाईं ओर कई दिनों से पानी खड़ा है जिससे मच्छरों की समस्या पैदा होने की आशंका है। सरब सांझा रंगरेटा दल के प्रवक्ता गुरिंदर सिंह ‘साबी गिल’ ने कहा कि यदि सड़क की सफाई और देखरेख के लिए नियमित रूप से सरकारी खर्च किया जा रहा है तो इसके उपयोग और मौके पर हो रहे कार्यों की जांच होनी चाहिए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सोनू जाफर ने कहा कि एयरपोर्ट को जाने वाली वी.वी.आई.पी. सड़क की मौजूदा स्थिति सरकार के विकास और सफाई के दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग मौके का जायजा लेकर सफाई, पानी की निकासी, ग्रिलों की मुरम्मत और पौधों की कटाई-छंटाई करवाए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Punjab: मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत, छुट्टी के दिन भी जुटाए 70.17 लाख

LPU तनाव के बीच DGP गौरव यादव का सख्त आदेश,” कानून हाथ में लेने वालों को बख्शेंगे नहीं”पुलिस का सख्त आदेश

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है  

पॉक्सो अधिनियम पर विद्यार्थियों के लिए प्रदेशव्यापी विशेष जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, कृषि, मशीनरी और वुड टेक्नोलॉजी में निवेश का दिया न्योता : मुख्यमंत्री

Leave a Comment