पंजाब (नितिन): फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर थेह कलंदर टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी की रूह कंपा दी है। सामने आई एक दिल दहला देने वाली तस्वीर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी के मलबे पर एक छोटे बच्चे की रंग-बिरंगी जूती और एक बूट पड़ा दिखाई दे रहा है, जो शादी से लौट रहे परिवारों के साथ हुए इस हादसे की बेहद दर्दनाक कहानी बयां कर रहा है।
बताया जाता है कि बीती शाम जलालाबाद के गांव टिवाणा कलां से फाजिल्का के गांव करनी खेड़ा में शादी समारोह में आई बारात की 2 गाड़ियां वापस लौटते समय आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी डीएसपी बी.एस. रंधावा के अनुसार, दोनों गाड़ियों में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों में 2 बच्चे (सचिन और जोवन), 8 महीने की बच्ची (गुरलीन), गाड़ी का चालक कुलविंदर सिंह उर्फ बूट सिंह और हरियाणा के फतेहाबाद से आई महिला गुरदीप कौर शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि सभी 5 मृतकों का सिविल अस्पताल फाजिल्का में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों में से गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट और बठिंडा रेफर किया गया है।
घटना के चश्मदीद गवाह कश्मीर चंद ने बताया कि बारात की एक गाड़ी ओवरटेक कर रही थी, तभी पीछे से आ रही दहेज का सामान लेकर जा रही दूसरी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद यह गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि ट्रक अपनी सही साइड पर था और ट्रक चालक की कोई गलती नहीं थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और चश्मदीदों ने प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि इस सड़क पर यातायात बहुत अधिक रहता है, लेकिन हाईवे न होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने मांग की कि इस सड़क को जल्द से जल्द हाईवे में बदला जाए, ताकि अन्य लोगों की जान बचाई जा सके। जैसे ही मृतकों के शव उनके पैतृक गांव टिवाणा कलां पहुंचे, पूरे गांव






