पटियाला : पंजाब के पटियाला जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सफावादी गेट इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता सुखविंदर सिंह गागू पर फायरिंग की गई। जवाब में गागू ने भी अपनी लाइसैंसी पिस्टल से आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुखविंदर सिंह गागू ने बताया कि उन्हें दिसंबर 2025 से फिरौती के लिए फोन कॉल आ रहे हैं। पहले उनसे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि उनका प्रॉपर्टी का कारोबार अच्छा चल रहा है और उनके 13 प्रॉपर्टी से जुड़े काम हैं।
गागू के अनुसार, बाद में फिरौती की रकम बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई और अब एक करोड़ रुपए की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास लाइसैंसी हथियार नहीं होता तो आज यहां उनकी लाशें बिछी होतीं।






