BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे पंजाब का दौरा, इस जगह होने जा रही बड़ी रैली

On: November 16, 2026 7:39 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी अब जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की तैयारी में है। इसी के चलते 18 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब दौरे पर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

नितिन नवीन डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस आयोजन के जरिए भाजपा सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ पंजाब में अपनी राजनीतिक सक्रियता भी दिखाना चाहती है।
 
इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक गांव रायपुर रसूलपुर में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। यहां विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें 50 से 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों के मुताबिक, कुर्सियों और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। दावा किया जा रहा है कि 17 नवंबर की रात 8 बजे तक पंडाल तैयार हो जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment