कार सवार पिता-बेटी पर बरसाई गोलियां, मुख्य आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

On: November 16, 2026 7:34 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : फाजिल्का पुलिस ने जिले में गोलीबारी की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि गांव सुरेश वाला में कार सवार पिता-बेटी पर गोलियां चलाने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को गांव सुरेश वाला निवासी मनीष कुमार अपनी बेटी के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान गुरविंदर सिंह और दविंदर सिंह (दोनों निवासी फरवांह वाला) ने उनकी कार पर गोलियां चला दी थीं। इस संबंध में थाना सदर फाजिल्का में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह फायरिंग महज शक के आधार पर की गई थी। इस मामले में नामजद कुल 6 आरोपियों में से पुलिस ने 14 नवंबर 2026 को मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह को एक पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इस मामले में रमणदीप कौर और मनदीप कौर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे संगीन अपराधों के तहत अलग-अलग थानों में कुल 9 मामले दर्ज हैं। यह आरोपी मार्च 2026 में गांव जंडवाला खरता में दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच हुई फायरिंग के मामले में भी वांछित था। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार बाकी आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment