मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में वृक्षारोपण एवं SIR जागरूकता अभियान आयोजित

On: June 26, 2026 1:48 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

प्री-मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (RAC) ट्रेड के अंतिम परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों द्वारा ट्रेड इंचार्ज श्री मनदीप सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य इंजी. संजीव कुमार शर्मा तथा श्री विजय कुमार (टी.ओ.), श्री जुगराज सिंह पन्नू (टी.ओ.), श्री रमनीश शर्मा (टी.ओ.), श्रीमती बलजिंदर कौर (कोऑर्डिनेटर), श्री रविंदर सिंह, श्रीमती दीक्षा, गुरसिमरन सिंह, विशाल कुमार, मनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, प्रदीप कुमार एवं संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए SIR विषय पर जागरूकता व्याख्यान भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने SIR के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभावशाली नारों से युक्त चार्ट तैयार कर प्रदर्शित किए।

संस्थान के प्राचार्य इंजी. संजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता एक जिम्मेदार समाज की पहचान है। उन्होंने पंजाबियों की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से इस विषय के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि समाज समय रहते जनसंख्या संतुलन, शिक्षा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग नहीं हुआ तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार एवं समाज में भी इस विषय पर सकारात्मक जागरूकता फैलाएं।

प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक पौधा केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की नींव भी रखता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

27 जून को “एक शाम भगवान शिव के नाम” धार्मिक समारोह के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

राघव चड्ढा केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं ‘आप’ के 6 सांसदों को बीजेपी में लाए थे एलपीयू कुलपति और तरुण चुघ भी कर रहे प्रयास

जालंधर में दोस्त ने दोस्त की करी हत्या शव को कूड़े के डंप में दफनाया मोबाइल और बाइक नहर में फेंकी

पंजाब में तीन ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी अब मौके पर नहीं होगा चालान का निपटारा कोर्ट जाना होगा, पढ़िए नए नियम

पठानकोट अमृतसर पैसेंजर का टाइम बदला 28 जून से लागू होगी नई समय सारणी सटीक जानकारी के लिए 139 पर करें कॉल

पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारी और पेंशनरों का हल्ला बोल पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर रोष रैली आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Leave a Comment