मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

On: October 4, 2026 11:14 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना”)। बिहार में जनता दल (युनाइटेड) यानी जद(यू.) ने शुक्रवार को पूरे बिहार में ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया। राजधानी पटना में वीरचंद पटेल पथ स्थित जद(यू.) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भी ’जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके राज्यसभा सांसद व जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद(यू.) की प्रदेश महासचिव डॉ.श्वेता विश्वास ने की। जबकि, संचालन जद(यू.) की प्रदेश प्रवक्ता डा.अनुप्रिया ने किया।

इस अवसर पर जद(यू.) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में जद(यू.) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि जीविका शुरू करने का फैसला बिहार की आधी आबादी के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव का आधार बना। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की पहली बार शपथ ली और एक वर्ष के अंदर ही 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर जीविका कार्यक्रम की शुरुआत की। वर्ष 2005 से पूर्व राजधानी पटना में भी लड़कियों का साइकिल चलाना आम बात नहीं थी। लड़कियां पांचवीं-छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देती थीं। लेकिन, नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और नीतियों ने बिहार में महिलाओं की स्थिति के साथ-साथ समाज की सोच को भी बदलने का कार्य किया। जब भी महिला सशक्तिकरण की चर्चा होगी, नीतीश कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सत्ता और राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। लेकिन, बिहार की महिलाओं के दिल से नीतीश कुमार का नाम कभी मिटाया नहीं जा सकता। महिला सशक्तिकरण जद(यू.) की प्राथमिकता है।

इस कार्यक्रम में नीतीश पुत्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का मानना था कि स्त्री और पुरुष समाज रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं। यदि एक भी पहिया कमजोर हो जाए, तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती। मुझे इस बात की खुशी है कि वर्ष 2005 में बिहार में सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। शिक्षा, सत्ता और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।

पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में विश्व बैंक की सहायता से जीविका कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। आज जीविका महिलाओं के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बन चुका है। जीविका दीदियां कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, हस्तशिल्प और छोटे-छोटे व्यवसायों से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। जीविका के 20 वर्षों की यात्रा हमें यह बताती है कि महिलाओं को मेहनत और हुनर का अवसर दिया जाए, तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्ष पूर्व जिस जीविका की शुरुआत एक छोटे पौधे के रूप में की थी, वह आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। इसकी छांव में 1 करोड़़ 88 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की अपनी कहानी लिख रही हैं। नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच के कारण महिलाओं के जीवन में इतना बड़ा सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन आया है। अंत में जद(यू.) नेत्री पल्लवी पटेल ने आगत अतिथियों, उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

       उधर, समस्तीपुर में मोहनपुर स्थित यूएन पेलेस में जद(यू.) महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नीतीश संवाद के तहत ’जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बापू का सपना, नारी का सम्मान ’परिवर्तन’ की पहचान 2 अक्टूबर 2026 को जीविका के 20 साल पूरे होने पर नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो कार्य बिहार में नीतीश कुमार ने किया, स्वतंत्र भारत के इतिहास में उतना कार्य कहीं और नहीं हुआ। इस कार्यक्रम में समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी, वारिसनगर के विधायक डॉ.मांजरीक मृणाल, हसनपुर के विधायक राजकुमार राय, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, कार्यक्रम प्रभारी रीना चौधरी आदि ने जीविका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जद(यू.) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बिरिया देवी ने की। जबकि, संचालन जद(यू.) जिला सचिव मनीषा कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जद(यू.) के जिला अध्यक्ष डॉ.दुर्गेश राय ने किया। बिहार के सभी 38 जिलों में जद(यू.) द्वारा ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ भाग लिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

Leave a Comment