लखनऊ : दरगाह हज़रत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह, दिलकुशा गार्डन विलायती बाग, कैंट, लखनऊ में दरगाह कमेटी की बैठक दरगाह कमेटी के संरक्षक व सज्जादा नशीन जुबैर अहमद खाँन की अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों / कार्यकारणी सदस्य व सामान्य सदस्यों को बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष दरगाह शरीफ का सालाना उर्स मुबारक दिनांक 27, 28 व 29 जुलाई 2026 को मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियाँ शुरू कर दी गई है।
उर्स मुबारक में विगत वर्षों की भाँति सभी कार्यक्रम किये जायेंगे। उर्स सम्बंधित सभी तैयारियों को अतिशीघ्र पूरा करवाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों/ सदस्यों का आवाहन किया गया तथा उर्स सम्बंधित तैयारियों के सिलसिले में जिला प्रशासन, उ०प्र० शासन तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को में मुबारक में सभी कामों को करवाने के लिए तथा उर्स मुबारक को सफल बनाने हेतु पत्र भेजे जा रहे है।
बैठक के समापन में दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन जुबैर अहमद खाँन ने कहा कि उर्स के अवसर पर सभी जायरीनों के लिए कॉल व वाह्टएप हेल्पलाइन मोबाईल नम्बर-9335242288 जारी किया गया है, जायरीन मोबाईल पर उर्स की जानकारी व सुझाव तथा शिकायत दे सकते हैं।
कासिम बाबा की दरगाह हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। इसमें सभी धर्म जाति समुदाय के लोगो की मुरादें (मनोकामना) पूरी करने के लिए पहुंचते है। सालाना उर्स में हजारों की तादाद में जायरीनों का आना निश्चित है, उनके रहने, खाने, नहाने, व वजू एवं सुलभ शौचालय का विशेष प्रबंध सभी को मिलजुल कर करना है।
बैठक में दरगाह कमेटी के पदाधिकारी संतोष कुमार वर्मा, इज़हार अहमद, बृजेश श्रीवास्तव, मो० नईम, प्रवीण कुमार मिश्रा, जे०पी० यादव, जुनेद अहमद, मो० हनीफ, गगन अरोरा, भीम बहादुर गुरुग, दीपक श्रीवास्तव, रणधीर यादव, जुऐद अहमद एवं रवि गुप्ता अदि पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे। उर्स सम्बंधित समस्त जानकारी प्रेस को दरगाह शरीफ के सज्जाद नशीन जुबेर अहमद खाँन ने दी।









